Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    • सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»आस्था»जिला सिरमौर के चूड़धार स्थित मन्दिर में श्रद्धालु हजारों की संख्या में पहुँच रहे हैं!
    आस्था

    जिला सिरमौर के चूड़धार स्थित मन्दिर में श्रद्धालु हजारों की संख्या में पहुँच रहे हैं!

    By Himachal VartaNovember 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की सब से ऊंची  चूंड़धार की चोटी पर कोरोना संकट के इस दौर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लग गई है। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां शिरगुल महाराज के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बता दें कि हरे-भरे और दिल छू लेने वाले परिदृश्य के बीच, चूड़धार चोटी हिमाचल प्रदेश में स्थित शिवालिक रेंज की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थान प्रकृति के करीब अपना समय बिताने के लिए अभूतपूर्व टूरिस्ट स्पॉट है।

    समुद्र तल से लगभग 11965 फीट की ऊंचाई पर बसा यह स्थान ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है। चूड़धार में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। परन्तु कोरोना महामारी के चलते यहां श्रदालुओं के रात्रि ठहराव की व्यवस्था नहीं की गई है तथा यात्री व ट्रेकर खुले आसमान तले टेंटों में रातें गुजार रहे है। मन्दिर खुलने व बंद होने का समय निर्धारित किया गया है।

    चुडधार में रात को अक्सर तापमान माइनस में रहता है तथा सर्द हवाएं शरीर पर सुई की तरह चुभती है। इसके बावजूद हजारों श्रद्धालु पूरी रात खुले आसमान के नीचे कडकडाती ठंड में गुजारना मंजूर है। हालांकि,  नौहराधार व सराहं के रास्तों में अस्थाई ढाबे खुल चुके है तथा स्थानीय ढाबा संचालक भी यात्रियों को अपनी दुकानों में जगह देकर उनकी मुश्किलों को कम करने का प्रयास करते है।

    वहीँ, मुख्य रास्ता नौहराधार से होकर जाता है तथा यहां से चूड़धार 14 किलोमीटर है। दूसरा रास्ता सराहन चौपाल से होकर गुजरता है। यहां से चूड़धार 6 किलोमीटर है। बताते चले कि 15 नवंबर के बाद प्रशासन द्वारा यहां मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएगें, क्योंकि यहां मौसम नवम्बर के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी तथा कड़ाके की ठंड हो जाती है। इसके बाद परम्परा के अनुसार बैशाखी पर कपाट खोल दिए जाते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.