Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»‘‘नई राहें नई मंजिल योजना के अर्न्तगत 3.32 करोड से नोहराधार-चूड़धार ट्रेक रूट को किया जाएगा विकसित: डा. परूथी
    सिरमौर

    ‘‘नई राहें नई मंजिल योजना के अर्न्तगत 3.32 करोड से नोहराधार-चूड़धार ट्रेक रूट को किया जाएगा विकसित: डा. परूथी

    By Himachal VartaNovember 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2018-19 में ‘‘नई राहें नई मंजिलेें योजना’’ को शामिल किया। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान वित वर्ष में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत जिला सिरमौर में प्रसिद्ध नोहराधार-चूड़धार ट्रेक रूट को 3 करोड़ 32 लाख रूपये से विकसित किया जाएगा यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने इस योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए गत 1 और 2 नवंबर, 2020 को चूड़धार का दौरा करने के उपरांत दी।

    उन्होने बताया कि ‘‘नई राहें नई मंजिलें योजना अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए वर्तमान सरकार की प्रमुख योजना है। जिला सिरमौर मेें पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए इस योजना के अंतर्गत नोहराधार-चूड़धार ट्रेक रूट का चयन किया गया जिसे शीघ्र ही विकसित किया जाएगा। इस रूट में पर्यटको की सुविधा के लिए विश्राम स्थलों, कैफेटेरिया, सार्वजनिक सुविधाओं, रूट चिन्ह जैसी बुनियादी सुविधाओं को विकसित कर चूडधार यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाया जाएगा।
    उपायुक्त ने बताया कि इस 14 किलोमीटर लम्बे टेªक रूट को विकसित करने के लिए 3 करोड 32 लाख रूपये की राशि को मजूंरी के लिए भेजा गया है नोहराधार से चूड़धार तक ट्रेक मार्ग के विकास के लिए वर्षा शालिका, हाथ रेलिंग और ट्रैकर हट आदि का भी निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना स्थानीय लोगो के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां तो बढेगी और साथ ही आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

    डा. परूथी ने बताया कि चूड़धार धार्मिक, पर्यटन और प्रकृति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, यह वास्तव में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है जहां हर साल स्थानीय लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी हजारों पर्यटक इस स्थल को देखने आते हैं। इस स्थल का धार्मिक महत्व भी है क्योंकि यहां चुडेश्वर देवता का प्रसिद्ध मंदिर हैं इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि यहां सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।
    डा. परूथी ने स्थानीय दुकानदारों और ढाबा मालिकों को प्लास्टिक और अन्य कचरे को इकट्ठा करने और पॉलीब्रिक्स बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय लोगों को पालीब्रिक्स बनाने का तरीका भी सिखाया। उन्होंने प्रकृति को संरक्षित करने और स्थानीय निवास स्थान को खराब होने से बचाने, वन्यजीवों, वनस्पतियों की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि क्षेत्र के इको सिस्टम पर बुरा प्रभाव न पड़े।
    उन्होने कहा कि अगले साल चूड़धार ट्रेक को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें एनजीओ, महिला मंडलों , ग्राम पंचायतों को इस अभियान में शामिल कर पॉलीब्रिक्स के माध्यम से कचरे के पुनर्चक्रण करने के लिए लोगो को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.