Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब यातायात पुलिस ने नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की!
    सिरमौर

    पांवटा साहिब यातायात पुलिस ने नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की!

    By Himachal VartaNovember 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    यातायात नियमों की अवहेलना पर 75 वाहनों के चालान कर वसूला 55 हजार रुपये जुर्माना!

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के बावजूद सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।पांवटा साहिब पुलिस ने बताया कि कई बाइक चालक बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ जाते हैं। जबकि बाइकों पर ट्रिपल लोडिंग आम बात बनी हुई है। वही कई सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं तो कई गाड़ियों में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। कई लोग तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं जिन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करना जरूरी हो गया है! उन्होंने कहा कि  इस तरह यातायात नियमों को तोड़ने के साथ ही लोग अपनी और दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताज़ा मामले में पांवटा साहिब, पुरुवाला और राजबन पुलिस टीमों ने यातायात नियमों का उलंघन करने पर 75 वाहन चालकों के चालान कर 55 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किये है। पांवटा साहिब थाना के सब इंस्पेक्टर राजेश पाल की टीम ने 29 वाहनों के चालान कर 34 हजार 200 जुर्माना राशि वसूली।

    पुरुवाला पुलिस थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की पुलिस टीम ने खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। हरिपुर टोहाना और पुरुवाला में पुलिस ने नाके लगाए थे। इस दौरान अवैध खनन कर 28 टिपरों के चालान कर 9100 रुपये जुर्माना वसूला है। मास्क न लगाने पर 4 चालान कर 3000 रुपये जुर्माना वसूला।

    डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह ने राजबन पुलिस चौकी प्रभारी आत्माराम की टीम के साथ पांवटा से शिलाई एनएच मार्ग-707 पर नाका लगाया। इस दौरान विभिन्न छोटे व बड़े वाहनों के चालान कर 4600 जुर्माना वसूला गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.