नाहन (हिमाचलवार्ता)। नेहरु युवा केन्द्र नाहन ने नेहरु जयंती व बाल दिवस के अवसर पर नव युवक मण्डल दुगाना के साथ अपनी 48 वीं वर्षगांठ मनाई। स्थापना दिवस के मौके पर सामुदायिक भवन में सांस्कृतिक एवं खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक़म के माध्यम से युवाओं को देश के निर्माण में सहभागिता और जिम्मेदारियों व पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रशिक्षेत किया गया। नेहरु युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वयं सेवी जगदीप शर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन 1972 से लेकर यह संस्थान लगातार युवाओं के विकास के लिये कार्य कर रहा है औऱ देश के 623 जिलों में निरन्तर अपनी सेवाएं युवाओं के मध्य दे रहा है।
उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण युवाओं की देश मे अब सबसे बड़ी संस्था बन चुकी है। जो ग्रमीण क्षेत्र में युवाओं की कला और व्यक्तित्व का विकास कर रहा है। अब नेहरु युवा केन्द्र युवाओं के सम्पूर्ण विकास को दिशा देने वाला सबसे बड़ा नेटवर्क बन गया है।
अगर आज युवाओं के लिए जमीनी स्तर पर कोई कार्य कर रहा है तो वह एक मात्र एनवाईके संगठन है। इस उपलक्ष्य पर नव युवक मंडल दुगाना के प्रधान शुभम पुंडीर सचिव प्रवीण पुंडीर, पंकज अनिल एवम क्लब के सभी सदस्य एवं बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।