Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»कृषि विभाग का कारनामा , किसानों को बांटे फूलगोभी के बीज में उगी सरसों
    बिलासपुर

    कृषि विभाग का कारनामा , किसानों को बांटे फूलगोभी के बीज में उगी सरसों

    By Himachal VartaNovember 17, 2020
    Facebook WhatsApp
    कृषि विभाग का कारनामा , किसानों को बांटे फूलगोभी के बीज में उगी सरसों
    बिलासपुर   ( हिमाचल  वारता) :- कृषि विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ी है। कृषि विकास बरठीं वृत्त ने किसानों को फूलगोभी के बीज दिए थे, लेकिन फूलगोभी की जगह सरसों उगी है। इससे किसानों में रोष है। करीब 2 माह पहले ग्राम पंचायत घंडीर में किसानों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया था।

    इस दौरान फूलगोभी के बीज किसानों को मुफ्त में बांटे गए थे। किसानों को फूलगोभी लगाने के तरीके की जानकारी भी दी गई। कैंप में करीब 40 किसानों को फूलगोभी के बीज बांटे गए थे। किसानों ने जब इसकी बिजाई की तो सरसों के पौधे निकले। यह देखकर किसान दंग रह गए।

    किसान देवी दत्त शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से दिए गए फूलगोभी के बीज जब सरसों के निकले तो उन्होंने इसकी जानकारी विभाग को दी। विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि यह विशेष प्रकार के फूलगोभी के बीज हैं। किसान इसकी चिंता न करें और उगाई गई पनीरी को खेतों में लगाएं।

    किसानों ने विभाग के कहने पर पनीरी को खेतों में लगाने के उपरांत देखा कि यह फूलगोभी के नहीं सरसों के पौधे ही हैं। किसान केहर सिंह और कुलदीप सिंह ने बताया कि दोबारा इसकी जानकारी विभाग को दी। विभाग के अफसरों ने मौका का निरीक्षण किया। इस बीच पाया गया कि किसानों को दिया गया बीज फूलगोभी का नहीं था। गलती से किसानों को शलगम का बीज बांट दिया गया था।

    जबकि किसानों का कहना है कि विभाग अभी भी उनके साथ धोखा कर रहा है। उगी हुई पनीरी शलगम भी नहीं है। यह सरसों के पौधे हैं। कृषि विकास अधिकारी बरठीं वृत्त डा,बृजेश कुमार ने बताया कि किसान शिविरों के लिए बीज किट आई थी। इसके गलत होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। शीघ्र ही किसानों को उचित कृषि सहायता दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.