Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»अब हेल्पलाइन नंबर 9875961126 के द्वारा करो आबकारी सम्बन्धी ग़ैर -कानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट
    चण्डीगढ़

    अब हेल्पलाइन नंबर 9875961126 के द्वारा करो आबकारी सम्बन्धी ग़ैर -कानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट

    By Himachal VartaNovember 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    आबकारी विभाग की हेल्पलाइन के द्वारा 8 अगस्त तक 265 शिकायतें हुई दर्ज

    22 एफ.आई.आर. दर्ज, 97200 किलोग्राम लाहन ज़ब्त

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। नाजायज़ शराब के कारोबार को रोकने सम्बन्धी अपनी वचनबद्धता के हिस्से के तौर पर आबकारी विभाग का हेल्पलाइन नंबर 9875961126 शराब तस्करों की गतिविधियों में बड़ा रुकावट साबित हो रहा है। इस हैल्पलाईन नंबर के ज़रिये आम लोग आबकारी से सम्बन्धित जुर्म जैसे शराब की तस्करी, लाहन, शराब की चालू भट्टियाँ, नाजायज शराब बनाने वाली इकाईयों आदि से सम्बन्धित शिकायतें करवा सकते हैं।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस हेल्पलाइन नंबर के ज़रिये वॉयस काल, एस.एम.एस मेसेज या वट्टसऐप संदेश के द्वारा जानकारी दे सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि आंकड़े बताते हैं कि यह हेल्पलाइन ग़ैर सामाजिक तत्वों के खि़लाफ़ कार्यवाही के लिए कारगर साबित हो रही है। 8 अगस्त 2020 तक कुल 265 शिकायतें मिली हैं और इनमें से 250 पर कार्यवाही की गई है।

    और जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि इन शिकायतों के आधार पर 22 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और 2व्यक्तियों को गिरफ़्तार भी किया गया है। इसके साथ ही 414 नाजायज शराब की बोतलें, शराब के 19 डिब्बे, 295 लीटर नाजायज शराब और 97200 किलोग्राम से अधिक लाहन को ज़ब्त किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पक्के अपराधियों या उन इलाकों संबंधी कई शिकायतें की गई हैं जहाँ पिछले समय में भी शराब सम्बन्धी ग़ैर -कानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट की गई थी। ऐसे मामलों में निरंतर चौकसी रखी जा रही है।

    जि़क्रयोग्य है कि आबकारी विभाग राज्य में नाजायज शराब निकालने, शराब की तस्करी, बौटलिंग आदि को रोकने के लिए ठोस यत्न कर रहा है। नाजायज शराब के कारोबार पर रोक पाने हेतु ऑपरेशन रेड रोज़ की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग और आबकारी अधिकारियों की टीमें मिल कर आबकारी से जुड़े ऐसे सभी जुर्मों के विरुद्ध काम कर रही हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.