Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा वक्फ बोर्ड रोहतक के सम्पदा अधिकारी व रैन्ट कलैक्टर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
    हरियाणा

    हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा वक्फ बोर्ड रोहतक के सम्पदा अधिकारी व रैन्ट कलैक्टर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    By Himachal VartaNovember 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा वक्फ बोर्ड रोहतक के सम्पदा अधिकारी व रैन्ट कलैक्टर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

    ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता श्री हरीश कुमार वासी महम ने चौकसी ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसने बक्फ  बोर्ड के 220 वर्ग गज के प्लाट को किराए पर लेने के लिए आवेदन किया था, जिसके एवज में पहले उक्त अधिकारी एक लाख 60,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था और 80,000 रुपये पहले व 80,000 रुपये काम होने के बाद देने बारे कह रहा था परन्तु सौदा 50,000 रुपये में तय हो गया है। उक्त सूचना पर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज करके चौकसी ब्यूरो की टीम ने निरीक्षक प्रदीप के नेतृत्व में छापा मारकर व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट श्री सुरेश चन्द्र खरब, नायब तहसीलदार, रोहतक की उपस्थिति में नसीर, रैन्ट कलैक्टर व अलोक पन्थ, सम्पदा अधिकारी, वक्फ  बोर्ड, रोहतक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को गहन पूछताछ उपरान्त न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की आगामी जांच प्रगति पर है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.