Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरकार खुद उड़ा रही कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां:- हर्षवर्धन
    सिरमौर

    सरकार खुद उड़ा रही कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां:- हर्षवर्धन

    By Himachal VartaNovember 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना गाईडलाइन की सरकार ने जमकर उड़ाई धज्जियां : हर्षवर्धन चौहान

    नाहन (हिमाचल वार्ता)। कोरोना गाईड लाइन की जयराम सरकार ने जमकर धज्जियां उड़ाई है। यही वजह है की मुख्यमंत्री, मंत्रियों समेत सरकार के बड़े -बड़े अधिकारियों को कोरोना संक्रमण हुआ है। कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री जनता को उपदेश दे रहे जो खुद संक्रमण से नही बच सके। कांग्रेस पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष शिलाई विधान सभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने जारी एक बयान मेें आरोप लगाया कि सरकार राज्य में फैले कोरोना संक्रमण को निपटने में बुरी तरह से विफल रही है। बिलासपुर में बुलाई गई भीड़ हिमाचल के लिये खतरे से कम नही है।

    हजारों की भीड़ में अगर कोई पॉजिटिव पाया गया तो हिमाचल को कोरोना के कहर से कोई नही बचा सकता। पहले ही हिमाचल के हाल किसी से छुपे नही है। खुद मुख्यमंत्री शादी समारोह में 100 आदमी सम्मिलित होने की गाइड लाइन जारी कर चुके है ,मास्क ,2 मीटर की दूरी रखने के आदेश दे। अनेक नियम बना चुके है परन्तु बिलासपुर की रैली में खुल्ले आम कानून की धज्जियां उड़ाई गई। हजारों के तादात में नड्डा के स्वागत में लोगो को बुलाया गया। सरकार के नुमाइंदे खुद कोरोना को बढ़ाने में लगे है।

    ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल वासियों से अपील की है कि इस बीमारी से खुद बचे नियमों का पालन करे ,सरकार पर आश्रित न रहे। सरकार पहले ही विफल हो चुकी है करोड़ों का बजट खर्च करने के बावाजूद प्रदेश में रोजाना संकमण के मामलों में भारी इजाफा हो रहा है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढती जा रही है। चौहान ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जल्दबाजी में लिए फैसलों से यह हालात पैदा हुए है। उन्होने कहा कि सरकार ने कोरोना संकट के बीच शिक्षण संस्थानों को खोलने के आदेश देकर हजारों छात्रों व शिक्षकों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है।

    स्कुल खुलने के बाद जब छात्रों व शिक्षकों में संक्रमण फैला तो सरकार की नींद खुली और शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा। चौहान ने कहा कि लाखों छात्रों व हजारों शिक्षकों संक्रमण से बचाने के लिए अभी मार्च 2021 तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखना चाहिए और शिक्षण कार्य ऑनलाइल चलने चाहिए। अगर शिक्षण संस्थानों को खोला गया ओर संक्रमण फैला तो सारी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री की होगी। कांग्रेस पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष ने सरकार पर गंभीर वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य को कर्जे में डूबा दिया है।

    सरकार को तीन साल का जश्न मनाने की पड़ी है। उन्होने कहा अब जश्न पर अब करोड़ों का बजट बहाया जाएगा। राज्य को लगातार कर्ज में फंसया जा रहा है। कोरोना संकट के बीच सरकार एक हजार करोड़ रूपए का कर्ज लेने का जुगाड़ करने जा रही है। चौहान ने कहा कि सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन का कच्चा चिट्ठा कांग्रेस जल्द जनता के सामने लाएगी ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.