Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»शिकायतों के त्वरित निवारण और तत्काल प्रतिक्रिया के चलते हरियाणा मुख्यमंत्री सोशल मीडिया ग्रीवेन्स ट्रैकर (एसजीएमटी) प्रदेशवासियों से ढेरों आभार संदेश और खूब प्रशंसा बटोरी
    हरियाणा

    शिकायतों के त्वरित निवारण और तत्काल प्रतिक्रिया के चलते हरियाणा मुख्यमंत्री सोशल मीडिया ग्रीवेन्स ट्रैकर (एसजीएमटी) प्रदेशवासियों से ढेरों आभार संदेश और खूब प्रशंसा बटोरी

    By Himachal VartaNovember 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। शिकायतों के त्वरित निवारण और तत्काल प्रतिक्रिया के चलते हरियाणा मुख्यमंत्री सोशल मीडिया ग्रीवेन्स ट्रैकर (एसजीएमटी) प्रदेशवासियों से ढेरों आभार संदेश और खूब प्रशंसा बटोर रहा है।

    पिछले एक हफ्ते में हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल को कई ऐसे संदेश मिले हैं जिनमें लोगों ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @cmohry पर की गई शिकायतों के जल्द निवारण के लिए आभार व्यक्त किया है।

    ऐसे ही एक ट्वीट में रामफल ने राज्य सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन जारी न करने के बारे में शिकायत की थी जिसका तुरंत समाधान कर दिया गया। रामफल ने इस पर आभार व्यक्त करते हुए, ट्वीट कर कहा कि उनकी शिकायत का समाधान कर दिया गया है और उनका दृढ़ विश्वास है कि राज्य सुरक्षित हाथों में है।

    एक अन्य ट्वीट में जिला चरखी दादरी के मूल निवासी सदानंद छिल्लर ने एसजीएमटी द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शिकायत का त्वरित निवारण कर दिया गया। उनका कहना था कि उन्होंने हाल ही में धान खरीद के दौरान एक शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें तुरंत संबंधित कार्यालय से एक फोन आया। बातचीत के दौरान चरखी दादरी मंडी में अधिकारियों के साथ उनकी बात करवाई गई और उनकी शिकायत को प्राथमिकता से हल कर दिया गया। सदानंद छिल्लर ने अपने ट्वीट में कहा कि इस समस्या का समाधान दो दिनों के भीतर हो गया और वे संबंधित विभाग के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया से पता चलता है कि राज्य सरकार लोगों के प्रति विनम्र है। उन्होंने सरकार के सुशासन की सराहना की।

    गुरुग्राम के रहने वाले विपिन शुक्ला ने अपने इलाके में खुले गड्ढे के बारे में शिकायत की थी। इस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत गड्ढे की मरम्मत करवाई गई। बाद में, विपिन शुक्ला ने अपने ट्वीट में उन सभी अधिकारियों का आभार जताया जिन्होंने उनकी शिकायत का जल्द समाधान किया था।

    इसी तरह, गुरुग्राम निवासी मनीषा ने स्थानीय डिपो में राशन की आपूर्ति के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि डिपो मालिक का कहना है कि सरकार अब मुफ्त राशन नहीं देती। संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मामले को तुरंत उठाया गया और 2 दिनों के भीतर इस मुद्दे को सुलझा लिया गया। मनीषा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुद्दा हल हो गया है।

    राहुल मित्तल ने हिसार में एक नवनिर्मित सडक़ के बीच में एक खंभे के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इसे हटाने का आग्रह किया क्योंकि इससे दुर्घटनाएं होने का अंदेशा था। शिकायत पर संबंधित विभाग ने तेजी से कार्रवाई की और खंभे को शिफ्ट कर दिया । राहुल ने तत्काल की गई कार्रवाई के लिए ट्विटर पर @cmohry का आभार व्यक्त किया।

    सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ट्विटर पर @cmohry को टैग कर सकते हैं और अपनी शिकायतें बता सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.