Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पंजाब के परिवहन विभाग द्वारा धुंध बढऩे के मद्देनजऱ एडवायजऱी जारी
    चण्डीगढ़

    पंजाब के परिवहन विभाग द्वारा धुंध बढऩे के मद्देनजऱ एडवायजऱी जारी

    By Himachal VartaNovember 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    वाहन चालकों को अपील- सडक़ीय नियमों की पालना की जाये
    चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के परिवहन विभाग द्वारा सर्दियों के मौसम के दौरान धुंध बढऩे के मद्देनजऱ वाहन चालकों के लिए एक एडवायजऱी जारी की है जिससे सडक़ दुर्घटवानों को रोका जा सके।
    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये एक प्रवक्ता ने बताया कि सर्दियों के मौसम में धुंध के कारण सडक़ों पर दुर्घटनाएँ बढ़ जाती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मौसम को ध्यान में रखते हुए आम जनता से अपील है कि धुंध में दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहन चालक मौसम के पूर्व अनुमान की जांच करने के उपरांत ही यात्रा पर निकलें। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों की अच्छी हालत के साथ-साथ हैड्डलाईट, टेल लाईट, फोग लाईट, इंडीकेटर और रिफलेक्टर सहित ब्रेक, टायर, विंड स्क्रीन वाईपर, बैटरी और कार हीटिंग व्यवस्था को भी चालू हालत में रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने अपील की कि ज़्यादा धुंध की चेतावनी पर यात्रा को मौसम साफ़ होने तक टालने की कोशिश की जाये।
    प्रवक्ता के अनुसार वाहन चालक धुंध में वाहनों को लौ -बीम पर चलाएं क्योंकि धुंध के दौरान हाई-बीम कारगर नहीं होता। उन्होंने बताया कि धुंध के दौरान फोग लाईटों, गाड़ीयों की निर्धारित स्पीड और वाहनों में उचित दूरी रखी जाये और सडक़ों पर अंकित सफ़ेद पट्टियों को एक मार्ग दर्शक के रूप में ध्यान में रखते हुए वाहन चलाया जाये। वाहनों के शीशे उचित मात्रा तक नीचे रखे जाएँ और संकट स्थिति में यदि वाहन को रास्ते में रोकना पड़े तो जहाँ तक संभव हो वाहन को सडक़ से नीचे उतार कर खड़ा किया जाये। उन्होंने कहा कि धुंध में वाहन चलाते हुए ग़ैर-ज़रूरी ओवरटेकिंग न की जाये, लेन न बदली जाये और भीड़ वाली सडक़ों पर वाहन को रोकने से बचा जाये।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.