Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला प्रशासन द्वारा चूडधार की ओर नहीं जाने के लिए एडवायजरी जारी!
    सिरमौर

    जिला प्रशासन द्वारा चूडधार की ओर नहीं जाने के लिए एडवायजरी जारी!

    By Himachal VartaDecember 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    भूल कर भी 31 अप्रैल तक न जाएं चूड़धार की यात्रा पर…

    जंगल में हो रहे लापता की घटनाओं को देखते हुए जारी की एडवाइजरी…

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।   जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है कि 31 अप्रैल तक चूड़धार की यात्रा पर ना जाएं। बता दे कि चूड़धार की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ लोगों का चूड़धार जाने का सिलसिला अभी भी नहीं रुक रहा है। शुक्रवार को भी आधा दर्जन बाहरी राज्यों के लोग चूड़धार जाने की फिराक में थे, मगर उन्हें नौहराधार में पुलिस के जवानों ने देख लिया तथा नौहराधार से ही वापस भेज दिया। चूड़धार के जंगल में हो रही लापता की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

    बता दें कि पिछले 2 दिन पूर्व माइनस डिग्री तापमान में बर्फ के बीच 28 घंटे तक युवक चूड़धार के जंगल में भटकते रहे। चूड़धार की यात्रा पर प्रशासनिक रोक के बावजूद 2 से अढ़ाई फुट बर्फ के बीच बुधवार को करनाल हरियाणा के तीन युवक चूड़धार की यात्रा पर निकले थे जिन्हें बड़ी मुश्किल से रात को रेस्क्यू कर सुरक्षित मुख्य मार्ग पर पहुंचाया गया। बता दें कि तहसीलदार नौहराधार केशव कुमार ने एडवाइजरी जारी की है कि यदि कोई भी व्यक्ति अब चूड़धार की यात्रा पर जाता है तो वह खुद जिम्मेवार होगा।

    साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति जारी एडवाइजरी के बाद भी जंगल में लापता होता है तो उनकी कोई मदद नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि यह जंगल इतना घना है कि इसमें सही रास्ता पकड़ना काफी मुश्किल है और इस जंगल में जंगली जानवरों का भी काफी ज्यादा खतरा है और ये जानवर कभी भी भटके हुए लोगों पर आक्रमण कर सकते हैं!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.