चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने करोड़ों रुपए के सरकारी फंडों में हेरा-फेरी करने के दोष में पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उप-कल्याण कमिश्नर सुच्चा सिंह बाँडी और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर वित्त और लेखा (डी.सी.एफ.ए) जगदीप सिंह सैनी को गबन करने और सरकारी खजाने को भारी नुक्सान पहुँचाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी केस में बोर्ड की लेखा सहायक हिना को विजीलैंस ब्यूरो पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि हिना ने इन दोनों अधिकारियों की आपसी मिलीभगत के साथ इन्टरनेट बैकिंग के द्वारा सरकारी खजाने को 1,56,91,063 करोड़ रुपए का भारी नुक्सान पहुँचाया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि मानव एन्क्लेव खरड़ की निवासी हिना ने यह सारा पैसा इन्टरनेट बैंकिंग के द्वारा अपने रिश्तेदारों के खातों में तबदील कर दिया था। उसने यह पैसा 172 अलग-अलग ट्रांजैकशनों के द्वारा बहुत से बैंक खातों में ट्रांसफर किया। जांच के बाद यह पता चला कि सुच्चा सिंह बाँडी और जगदीप सिंह सैनी ने कभी भी बैंक लेन-देन के साथ कैश बुक का मिलान नहीं किया। यह पाया गया कि ये दोनों अधिकारी सरकारी फंडों की हेरा-फेरी में शामिल थे।
इस सम्बन्ध में ब्यूरो द्वारा पहले ही थाना खरड़, एस.ए.एस.नगर में आई.पी.सी की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, और 120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
Breakng
- पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
- रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
- मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
- पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
- आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
- आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
Monday, July 7