चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार ने राज्य के शैक्षिक संस्थानों का नाम शहीदों और अहम शख़्िसयतों के नाम पर रखकर उनको सत्कार देने की नीति के अंतर्गत राज्य के पाँच स्कूलों को शहीदों का नाम देने का फ़ैसला किया है।
इस कार्य को अमल में लाने सम्बन्धी मंजूरी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज यहाँ बताया कि देश की रक्षा के लिए खुद को कुर्बान करने वाले शहीदों का पूरा राष्ट्र ऋणी है। उनकी याद को शाश्वत बनाए रखना और उनको बनता मान-सम्मान देना हमारा प्रारंभिक फज़ऱ् है। उन्होंने बताया कि इसी नीति के अंतर्गत जि़ला पठानकोट के दो सरकारी स्कूलों; सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, नरोट जैमल सिंह और सरकारी एलिमेंट्री स्कूल, गाँव अखवाना का नाम बदलकर क्रमवार शहीद मेहर सिंह वीर चक्र सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, नरोट जैमल सिंह और शहीद मनजीत सिंह सरकारी एलिमेंट्री स्कूल, अखवाना रखने सम्बन्धी मंजूरी दी गई है।
इसी तरह सरकारी हाई स्कूल, चूसलेवड़ (जि़ला तरन तारन) का नाम शहीद नायक करमजीत सिंह सेना मैडल सरकारी हाई स्कूल, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़कियाँ) माल रोड, बठिंडा का नाम शहीद मेजर रवि इन्दर सिंह संधू सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़कियाँ) और जि़ला पटियाला के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लडक़े), समाना का नाम बदलकर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहित कुमार गर्ग सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल रखा गया है।
श्री सिंगला ने बताया कि इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जायेगा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Tuesday, July 21
