Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»छत्तबीड़ चिडिय़ाघर के फिर खुलने से पहले दिन 1100 सैलानी पहुँचे
    चण्डीगढ़

    छत्तबीड़ चिडिय़ाघर के फिर खुलने से पहले दिन 1100 सैलानी पहुँचे

    By Himachal VartaDecember 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    शेर के बच्चों अमर, अर्जुन और दिलनूर को मिला भरपूर उत्साह

    चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार के फ़ैसले के अनुसार छत्तबीड़ चिडिय़ाघर आने वाले सैलानियों, कर्मचारियों और जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 सम्बन्धी प्रोटोकोलों के साथ 10/12/2020 को फिर खोल दिया गया है। चिडिय़ाघर में यहाँ के प्रशासन द्वारा सैलानियों की पड़ाववार ढंग से एंट्री को यकीनी बनाया गया। पहले स्लॉट में लगभग 100 सैलानी चिडिय़ाघर में दाखि़ल हुए। दोपहर 12 बजे के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ गई और आज शाम 04.30 बजे तक कुल 1100 सैलानी चिडिय़ाघर में पहुँचे। सैलानियों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग सुविधा, वाई-फाई हॉटस्पॉट और बैटरी के साथ चलने वाले कारटों का प्रयोग किया गया। हालाँकि कुछ सैलानियों को ऑनलाइन बुकिंग, क्यू.आर. कोड और अन्य नकदी रहित लेन-देन का प्रयोग करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, फिर भी सैलानियों द्वारा अच्छा समर्थन मिला। सैलानियों ने चिडिय़ाघर के साफ़ और प्रदूषण मुक्त वातावरण का आनंद उठाया। इसके अलावा सैलानियों ने मॉम एंड बेबी केयर रूम, कॉफी बूथ, कंट्रोल रूम, सैल्फी प्वाइंट, टच्च फ्री हैंड वॉश और सैनीटाईजऱ डिस्पैंसरज़ आदि नयी सुविधाओं का प्रयोग किया।

    सैलानियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग और क्यू.आर. कोड सुविधाओं की औपचारिक शुरुआत के लिए बैंक ऑफ बड़ोदा की टीम चिडिय़ाघर में उपस्थित रही। सीनियर मैनेजर श्री कंवरदीप सिंह ने चिडिय़ाघर प्रशासन के सहयोग से चिडिय़ाघर में सेवा निभाने का मौका मिलने के लिए वन और वन्य जीव सुरक्षा विभाग का धन्यवाद किया। चिडिय़ाघर में सैलानियों के लिए इन्टरनेट और वाई-फाई हॉटस्पॉट सुविधाओं की औपचारिक शुरुआत करने के लिए माईइंटरनैट की टीम भी उपस्थित रही। श्री नवजोत सिंह ने चिडिय़ाघर के प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का मौका प्रदान करने के लिए विभाग का धन्यवाद किया।

    छत्तबीड़ चिडिय़ाघर के फील्ड डायरैक्टर डा. एम. सुधागर (आई.एफ.एस.) ने कहा कि सैलानियों का समर्थन उत्साहजनक था और शेर के बच्चे अमर, अर्जुन और दिलनूर सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सैलानियों ने चिडिय़ाघर में सुरक्षित महसूस किया और उनको सही जानकारी और सही राह दिखाई।

    चीफ़ वाइल्डलाइफ वार्डन श्री आर.के. मिश्रा, (आई.एफ.एस.) ने कहा कि छत्तबीड़ चिडिय़ाघर के फिर खुलने के प्रति सैलानियों का उत्साह उम्मीद से कहीं ज़्यादा था। सैलानियों, चिडिय़ाघर के कर्मचारियों, कामगारों और जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 सम्बन्धी नियमों के अनुसार सभी सुरक्षा सावधानियों की पालना की गई। इसके साथ ही पंजाब के अन्य चिडिय़ाघर जैसे कि मिन्नी चिडिय़ाघर-पटियाला, मिन्नी चिडिय़ाघर बीड़ तालाब-बठिंडा, मिन्नी चिडिय़ाघर-लुधियाना और डियर पार्क-नीलों भी अगले हफ्ते सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.