Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो पंचकूला मुख्यालय की टीम ने नगर निगम यमुनानगर के मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन को सफाई ठेकेदार जिन्दल कुमार से 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया
    हरियाणा

    हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो पंचकूला मुख्यालय की टीम ने नगर निगम यमुनानगर के मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन को सफाई ठेकेदार जिन्दल कुमार से 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

    By Himachal VartaDecember 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो पंचकूला मुख्यालय की टीम ने नगर निगम यमुनानगर के मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन को सफाई ठेकेदार जिन्दल कुमार से 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि उप पुलिस अधीक्षक पंचकूला मुख्यालय के नेतृत्व में गठित टीम ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जगाधरी की उपस्थिति में ससौली रोड़ यमुनानगर से अनिल नैन नामक मुख्य सफाई निरीक्षक को उसके एक सहयोगी दीपक कुमार सहित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

    प्रवक्ता ने बताया कि राज्य चौकसी ब्यूरो पंचकूला मुख्यालय में एक दी गई शिकायत में ठेकेदार जिन्दल कुमार ने कहा कि नगर निगम यमुनानगर द्वारा जोन-1 व 2 में ठेके के आधार पर सफाई के कार्य के लिए ऑनलाईन निविदाएं आमन्त्रित की थी । उसने भी इसके लिए आवेदन किया था। मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन ने उससे सम्पर्क करके इस ठेके के लिए 3 लाख रूपये रिश्वत की मांग की और रिश्वत न देने पर उसकी निविदा को रद्द करने की धमकी दी। एक लाख रूपये वह पहले ही उक्त निरीक्षक को दे चुका है पर अब बाकि 2 लाख रूपये नहीं देना चाहता था ।

    उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, पंचकूला में भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.