Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के बडयालटा से अब मानव उडान भरी जाएगी!
    सिरमौर

    सिरमौर के बडयालटा से अब मानव उडान भरी जाएगी!

    By Himachal VartaDecember 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    बीड़ बिलिंग की तर्ज पर्व अब सिरमौर के बड़यालटा से उड़ान भरेगें मानव परिंदे

    सिरमौर में उडते मानव पक्षी (फोटो)

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पर्यटन की अपार संभावनाएं संजोए सिरमौर जिला के लिए एक खुशी भरी खबर सामने आई है। अब वह दिन दूर नहीं जब  सिरमौर जिले के बड़यालटा का नाम साहसिक खेलों के मानचित्र पर प्रमुखता से अंकित होगा और और यहां से मानव परिंदे उड़ान भरकर साहसिक खेलों को नया रोमांच प्रदान करेंगे। यहां हवा में तैरते रंग-बिरंगे उड़न खटोलों को देखना अब सपना नहीं रहेगा और सिरमौर के लोग आसमान में विहंगम दृश्य के गवाह बनेंगे। पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञों ने इस स्थल को उड़ान के लिए उपयुक्त बताया है।

    अभी तक कांगड़ा जिला की बिलिंग घाटी  हवा में उड़ने वाले साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग व हैंग ग्लाइडिंग  की वजह से दुनिया में नाम कमा चुकी है बिलिंग के बाद अब जल्दी ही बड़यालटा का नाम भी साहसिक खेलों के नक्शे पर अंकित हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला के हरिपुरधार के निकट बड़यालटा नामक स्थान पर पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल हुआ है।
    हरिपुरधार से रेणुका नाहन सड़क मार्ग पर 6 किलोमीटर की दूरी पर बड़यालटा नामक स्थान पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेलाराम शर्मा द्वारा मानव हिल रिजॉर्ट के नाम से एक पर्यटन स्थल निर्मित किया जा रहा है और उन्होंने बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडिंग के 4 पायलट बुलाकर यहां पर पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशने का प्रयास किया।
    बीड़ बिलिंग से आए इन पायलेट्स ने हरिपुरधार के आसपास के क्षेत्रों में हवा के रुख का अध्ययन किया और बड़यालटा की सबसे ऊंची चोटी पर हवा के रुख और दबाव को पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त पाकर वहां से उड़ान भरने का निर्णय लिया। मेलाराम शर्मा ने बताया कि उसके पश्चात बीड़ बिलिंग से आए पैरा पायलटों ने तलहटी में सुंदरघाट चाढ़ना सड़क मार्ग पर पैराग्लाइडर्स के लैंडिंग का सर्वेक्षण किया और लजवा गांव की समतल जमीन में हवा के दबाव को लैंडिंग के लिए उपयुक्त पाया।
    इस सर्वेक्षण के पश्चात सबसे पहले बीड बिलिंग के पायलट विजय कुमार ने बड़यालटा में निर्माणाधीन मानव हिल रिजॉर्ट के निकट की चोटी से पहली सोलो उड़ान भरी और 25 मिनट की अवधि में विजय कुमार ने लजवा गांव के चयनित खेत में सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इसके पश्चात बीड़ बिलिंग से आए एक अन्य पायलट संदीप कुमार ने  स्थानीय युवा को साथ लेकर टेंडम उड़ान भरी और उन्होंने भी लजवा में चयनित स्थल पर सफलता पूर्वक लैंडिंग कर दी।
    साथ में एक अन्य पायलट मनोज कुमार ने भी  सोलो उड़ान भरी और दोनों पैराग्लाइडर्स  लजवा में लैंडिंग करने में सफल हुए। उन्होंने कहा की उड़ान भरने से पहले पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग के लिए भी उपयुक्त स्थान और उस स्थान में हवा के उपयुक्त बहाव और दबाव का अध्ययन करना जरूरी होता है। यहां टेक ऑफ और लैंडिंग दोनों के लिए उपयुक्त वातावरण मिलने के कारण ही पैराग्लाइडिंग के ट्रायल सफल हुए हैं।
     निर्माणाधीन मानव हिल रिजॉर्ट के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के सफल ट्रायल के कारण अब यहां भी पर्यटक परिंदों की भांति आसमान में उड़ने का स्वपन साकार कर पाएंगे और भविष्य में यहां भी बीड़ बिलिंग और सोलंग नाला मनाली की भांति पर्यटन  विकास को नए पंख लगेंगे। वास्तव में सिरमौर जिला और आसपास के क्षेत्रों के लिए पर्यटन विकास के क्षेत्र में यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और आने वाले दिनों में इससे इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं बढ़ना स्वभाविक है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.