Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»इंडस्ट्री प्रफुल्लित होने से आर्थिक सुधार के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े: सांसद तिवारी
    पंजाब

    इंडस्ट्री प्रफुल्लित होने से आर्थिक सुधार के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े: सांसद तिवारी

    By Himachal VartaDecember 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    इंडस्ट्री को पेश आ रही मुश्किलों को दूर किया जा रहा है: पवन दीवान

    चंडीगढ़(हिमाचलवार्ता)।  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि इंडस्ट्री के प्रफुल्लित होने से आर्थिक सुधार होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। सांसद तिवारी उद्योग भवन, चंडीगढ़ स्थित पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के कार्यालय में विशेष तौर पर पहुंचे थे।

    इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में उद्योगों को प्रफुल्लित करने हेतु लगातार काम कर रही है। इससे जहां आर्थिक हालातों में सुधार हुआ है और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं। तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा ही आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में उद्योग विकास पर जोर दिया जा रहा है। मोहाली के चनालों फोकल प्वाइंट हेतु 10 करोड़ की ग्रांट दी गई है, जिससे वहां सडक़ों सहित अन्य जरूरी सुविधाओं में सुधार किया गया है। वहीं पर, उन्होंने पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा चेयरमैन पवन दीवान की सरपरस्ती में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की, जो विभाग औद्योगिक विकास हेतु दिन-रात काम कर रहा है।

    इस अवसर पर चेयरमैन पवन दीवान ने सांसद मनीष तिवारी का उनके कार्यालय में आने पर धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि राज्य के आर्थिक विकास हेतु इंडस्ट्री को पेश आ रही मुश्किलों को दूर किया जा रहा है। इन्वेस्ट पंजाब के तहत राज्य में निवेश को उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की होजरी, साइकिल, ऑटो पाट्र्स, सिलाई मशीन इत्यादि इंडस्ट्रीज के साथ कई लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब लगातार तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

    इस दौरान अन्यों के अलावा, जिला योजना बोर्ड नवांशहर के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, बीसी कमिशन पंजाब के सदस्य हरमीत कंबोज, ईश्वर सिंह गोराया, हितराज भूंबला, दिवेश सिंगला, पाल बचन सिंह भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.