Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उद्योग मंत्री ने कामगारों से भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण का आग्रह किया
    हिमाचल प्रदेश

    उद्योग मंत्री ने कामगारों से भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण का आग्रह किया

    By Himachal VartaDecember 16, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां प्रदेश में कार्यरत कामगारों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाएं ताकि बोर्ड के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कामगारों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 72,857 मनरेगा कामगारों तथा 50,176 अन्य सन्निर्माण कामगारों को पंजीकृत किया गया है जिनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 139.45 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं।
    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से उत्पन्न विपरित परिस्थितियों में पंजीकृत कामगारों को सहायता देने के दृष्टिगत कामगारों के बैंक खातों में दो-दो हजार स्थानांतरित किए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह बोर्ड द्वारा 1,26,039 पंजीकृत कामगारों के बैंक खातों में 49.46 करोड़ रूपये की राशि जमा की गई। उन्होंने कहा कि कामगार बोर्ड के माध्यम से श्रम विभाग ने मजदूरों के लिए शिविर आयोजित किए जिनमें उनकी आवश्यकतानुसार इंडक्शन कुकर, गैस चुल्हे, साईकिल इत्यादि वितरित किए गए।
    उन्होंने कहा कि यह प्रयास किए जाएंगे कि सरकार द्वारा शीघ्र ही कामगारों को अपने व अपने दो बच्चों की शादी हेतु दी जा रही सहायता राशि को 35,000 रूपये से बढ़ाकर 51,000 रूपये की जाएगा। इसके अतिरिक्त कामगारों के बच्चों की पढ़ाई हेतु बालिकाओं के लिए कक्षा एक से पी.एच.डी. स्तर तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष दी जाने वाली 7,000-35,000 रूपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 8,000-36,000 रूपये किया जाएगा। बालकों के लिए यह राशि 3,000-25,000 रूपये से बढ़ाकर 5,000-27,000 रूपये की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.