नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कृषि बिल को किसान हितैषी बताया है। उन्होंने पांवटा साहिब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के बीच देश को तोड़ने वाली ताकतें घुस गई है जो किसानों को बरगला रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में बिल तैयार किया गया है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा पिछले 7 वर्षों में किसानों की आमदनी का ग्राफ काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों के भविष्य को उज्जवल और सुरक्षित बनाने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर लगातार किसानों के साथ संपर्क में है। इस कृषि बिल को बनाने से पहले भी देश के किसानों से कई बार बातचीत की गई।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के बीच कुछ अराजक तत्व व विपक्षी दल देश को तोड़ना चाहते हैं। व् देश के किसानों को गलत दिशा दे रहे हैं ।किसानों को समझना होगा कि वह ऐसे लोगों के हाथों की कठपुतली ना बने और अपने भविष्य को सुरक्षित करने इस बिल पर अपनी हड़ताल को वापस लें।
इस दौरान उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व पांवटा साहिब भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी मौजूद थे।