नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में महिलाएं पंचायती राज चलाएगी। इस बार महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के लिए पद कम आरक्षित हैं। जहां महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की जाती है, इस बार 50 प्रशित से ज्यादा ही आरक्षण पंचायत चुनाव में जारी हुए रोस्टर में दिया गया है।
कहीं न कहीं पिछले पंचायती राज में सिरमौर जिला में जिला परिषद, पंचायत समिति और प्रधान पद पर रहकर महिलाओं ने विकास कार्यों की गाथा जरूर लिखी होंगी। शायद इस मर्तवा रोस्टर में अधिक संख्या वाला आंकड़ा महिला आरक्षित पदों का जारी हुआ होगा।
गौर हो कि सिरमौर जिला में आज प्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद का रोस्टर जारी किया। पंचायती राज के रोस्टर ने कई अरमानों पर पानी फेर दिया।
चुनाव लडऩे का सपना संजोए हुए कई लोग अगले पांच सालों बाद के चुनावों तक सोचने के लिए मजबूर कर दिए। यही नहीं पिछले बार जिला परिषद वार्डों और समिति वार्डों से जीते प्रत्याशियों को भी इस बार चुनाव लडऩे से बाहर होना पड़ेगा।
बता दें कि प्रधान, पंचायत समिति अध्यक्ष और जिला परिषद में इस बार महिलाओं के लिए कुल मिलकार 141 पद आरक्षित हैं। जबकि पुरुषों के लिए 135 पद हैं। आंकड़ा यहां पर महिला और पुरुषों के लिए 50 प्रतिशत नहीं बल्कि छह महिला अधिक रहा है।
जिला परिषद के रोस्टर में भी महिला और पुरुष के लिए बराबर पद हैं। जिला सिरमौर की 253 पंचायतों में 129 महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिला आरक्षित पद हैं। जबकि पुरुष पद 124 हैं।