Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी नई पहचान मिलेगी
    हरियाणा

    हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी नई पहचान मिलेगी

    By Himachal VartaDecember 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)।  हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी नई पहचान मिलेगी। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हैफेड मलावी और अन्य अफ्रीकी देशों को चावल और सरसों तेल के निर्यात करने के दिशा में बढ़ रहा है और इसके लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

    हैफेड के प्रबंध निदेशक श्री डी.के. बेहरा ने यह जानकारी भारत में मलावी के उच्चायुक्त मिस्टर जॉर्ज म्कोंडिवा के पंचकूला में हैफेड कॉर्पोरेट कार्यालय के दौरा करने के दौरान दी। मिस्टर जॉर्ज म्कोंडिवा ने हैफेड के चेयरमैन श्री कैलाश भगत और प्रबंध निदेशक श्री डी.के. बेहरा तथा हैफेड के अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।

    हैफेड द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए मलावी के उच्चायुक्त ने आश्वासन दिया कि चावल और सरसों तेल के निर्यात के लिए मलावी और हैफेड के बीच आपसी सहयोग बढऩे से निकट भविष्य में दोनों देशों को लाभ होगा। बैठक के दौरान खाद्यान्न की खरीद, प्रसंस्करण, विभिन्न उपभोक्ता उत्पादों के विपणन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    श्री डी. के. बेहरा ने बताया कि मिस्टर जॉर्ज म्कोंडिवा ने हैफेड को मलावी और अन्य अफ्रीकी देशों को चावल और सरसों के तेल के निर्यात करने के लिए अवसरों को तलाशने के लिए कहा है, क्योंकि हैफेड के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की उत्पादन लागत कम है। मिस्टर जॉर्ज म्कोंडिवा ने हैफेड उत्पादों की गुणवत्ता की भी सराहना की और कॉर्पोरेट कार्यालय परिसर में स्थित हैफेड बिक्री आउटलेट का भी दौरा किया।

    बैठक में हैफेड के प्रबंध निदेशक श्री डी.के. बेहरा ने हैफेड की विभिन्न गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया और गुणवत्तापूर्ण  उत्पादों जैसे चावल व कच्ची घानी (कोल्ड प्रेस्ड) सरसों के तेल के मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया और विपणन के बारे में बताया । ये उत्पाद हरियाणा ही नहीं बल्कि बाहर भी बहुत लोकप्रिय हैं । उन्होंने आश्वासन दिया कि हैफेड मलावी सहित सभी अफ्रीकी देशों में अपने विभिन्न उपभोक्ता उत्पादों का निर्यात करने के लिए तैयार है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.