नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के थाना पच्छाद के अन्तर्गक्त सराहां में कमरे में जलाई अंगीठी की गैस के कारण एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की शिनाख्त प्रेम लाल पुत्र गंगा बहादुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का उक्त व्यक्ति सराहां में व्यवसायी की दुकान पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति नशे में धुत होकर कमरे में सो गया और उसने अंगीठी जलाई हुई थी। यहां अंगीठी की गैस लगने के कारण व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
उधर, खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी पच्छाद भीष्म सिंह ठाकुर ने बताया कि परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था कि प्रेमलाल कमरे में मृत पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।