Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कुलसचिव डॉ. बी.आर. कंबोज ने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण हासिल कर महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं
    हरियाणा

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कुलसचिव डॉ. बी.आर. कंबोज ने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण हासिल कर महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं

    By Himachal VartaDecember 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कुलसचिव डॉ. बी.आर. कंबोज ने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण हासिल कर महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। साथ ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते हुए आमदनी भी बढ़ा सकती हैं।

    वे विश्वविद्यालय में प्रदेश की अनुसूचित जाति व जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। प्रशिक्षण का आयोजन विश्वविद्यालय के सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान में सिरसा रोड़ स्थित केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान के सहयोग से किया गया।

    प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य एवं पोषण विभाग की प्रोफेसर वर्षा रानी ने सभी तरह के अचार-मुरब्बा, कैंडी, स्कवैश, चटनी,जैम, टमाटर सोस, फल व सब्जियों को सुखाना जैसी हर प्रकार की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान के  निदेशक डॉ. एस.एस. दहिया ने अनाज के मूल्य संवंर्धन करने वाली इकाई व सेल्फ हेल्प ग्रुप स्थापित करने की सलाह दी। डॉ. निर्मल सिंह ने आर्थिक पहलुओं की जानकारी दी जबकि डॉ. देवेंद्र सिंह ने हरे पत्ते वाली सब्जियों व सागों द्वारा मूल्य संवंर्धन पर प्रकाश डाला गया । डॉ. पवित्रा कुमारी ने मशरूम उत्पादन व उससे बनने वाले उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.