Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार ने राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति पाए जाने पर एक पटवारी व पुलिस विभाग के एक उप निरीक्षक के विरुद्ध अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए हैं
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार ने राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति पाए जाने पर एक पटवारी व पुलिस विभाग के एक उप निरीक्षक के विरुद्ध अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए हैं

    By Himachal VartaDecember 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति पाए जाने पर एक पटवारी व पुलिस विभाग के एक उप निरीक्षक के विरुद्ध अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चौकसी ब्यूरो, हरियाणा द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में निहाल सिंह पटवारी, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, करनाल व उप निरीक्षक रामबीर सिंह, जिला पुलिस पलवल के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

    प्रवक्ता ने बताया कि श्री महल सिंह निवासी करनाल व अन्य ने निहाल सिंह पटवारी के विरुद्ध एक शिकायत दी थी कि उक्त पटवारी ने सरकारी नौकरी में रहते हुए नाजायज तरीके से चल व अचल सम्पत्ति अर्जित की है। इस शिकायत की जांच राज्य चौकसी ब्यूरो, करनाल द्वारा की गई जिसमें उक्त शिकायत सही पाई गई।

    दूसरा मामला राज्य चौकसी ब्यूरो, फरीदाबाद की सूचना रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था जिसमें आरोप था कि उप निरीक्षक रामबीर सिंह ने अपनी नौकरी के दौरान नाजायज तरीके से धन कमाकर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित की है। राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा की गई जांच में आरोप सत्य पाया गया।

    प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा की गई जांच से सहमत होते हुए उपरोक्त दोनों सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.