नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना काल में सब्जियों के दाम ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया था। तो वही अब बाजार में सब्जियों की आवक बढ़ने से हरी सब्जियों के दाम में 50% तक की गिरावट आ गई है। सब्जियों के भाव घटने से मध्यम वर्ग के परिवारों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि सब्जी के दाम ज्यादा हो तो घर का खर्च बढ़ जाता है।
सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों से सब परेशान थे, तो वहीं अब जाकर आम लोगों ने राहत की सांस ली है। बाजार में लगभग सभी सब्जियों के भाव में कमी देखी जा रही है। यहां तक कि प्याज भी मार्केट में 60 रूपए प्रति किलो से घटकर 50 से 45 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है।
पिछले 3 महीने से महंगे प्याज ने खरीदारों के आंसू निकाल दिए थे। इतना ही नहीं पिछले 3 महीने से प्याज व आलू का भाव सभी सब्जियों में सबसे ज्यादा थे। बरहाल सब्जियों के भाव कम होने से गृहिणियों ने राहत की सांस ली है।