Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि खेल नीति को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही
    चण्डीगढ़

    हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि खेल नीति को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही

    By Himachal VartaDecember 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़  (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री  सरदार संदीप सिंह ने कहा कि खेल नीति को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के लिए मासिक राशि में बढ़ोतरी करके उन्हें आगामी नए साल की सौगात दी है। इससे युवा पीढ़ी में खेलों के प्रति आकर्षण पैदा होगा।

    खेल राज्यमंत्री  संदीप सिंह ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से अर्जुन अवॉर्डी को 5 हजार रुपये मासिक दिए जाते थे। जिसमें बढ़ोतरी करते हुए मुख्यमंत्री  श्री मनोहर लाल ने अर्जुन अवार्ड विजेताओं को एक जनवरी 2021 से 20 हजार रुपये मासिक देने की घोषणा की है। इसके साथ ही द्रोणाचार्य अवॉर्डी और ध्यानचंद अवार्ड विजेताओं को भी पांच हजार के स्थान पर 20 हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे। इसी तरह भीम अवार्ड  विजेताओं को अब तक पांच लाख रुपये एकमुश्त पुरस्कार दिया जाता था। अब इस पुरस्कार के साथ-साथ भीम अवॉर्डी खिलाड़ी को पांच हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के खेल एवं युवा मामले मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले तेनजिंग नोर्गे साहसिक पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को भी अब 1 जनवरी 2021 से 20 हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे। इससे पूर्व तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार से विजेता खिलाड़ियों को एकमुश्त राशि ही दी जाती थी। मासिक राशि के तौर पर इन्हें कोई सुविधा नहीं थी। अब विजेताओं को 20 हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अर्जुन अवॉर्डी 80, द्रोणाचार्य अवॉर्डी 15 और ध्यानचंद अवार्डी 9 सूची में शामिल हैं। इस तरह 104 अवार्ड विजेता सरकार की इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही खेल नीति में भी संशोधन करके इसे और अधिक लाभकारी बनाने जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.