Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»निर्विरोध प्रधान का मतदाता सूची में नाम ही नहीं, चयन पर असमंजस
    हिमाचल प्रदेश

    निर्विरोध प्रधान का मतदाता सूची में नाम ही नहीं, चयन पर असमंजस

    By Himachal VartaDecember 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। निर्विरोध पंचायत प्रधान बने काहन सिंह का नाम मतदाता सूची में ही नहीं है। अपनी पंचायत में ज्यूरी (पंचायत के बुद्धिजीवी ग्रामीणों की कमेटी) की सर्वसम्मति के बावजूद काहन सिंह प्रधान नहीं बन पाएंगे।

    मामला कांटी मशवा पंचायत से जुड़ा है। बीते दिन उन्हें पंचायत की ज्यूरी ने सर्वसम्मति से प्रधान चुना। इसके बाद पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। ज्यूरी का फैसला अभी भी बरकरार है।

    ज्यूरी का कहना है कि काहन सिंह के खिलाफ कोई भी नामांकन नहीं करेगा। विकास खंड पांवटा साहिब की कांटी मशवा पंचायत में बीते वर्ष भी निर्विरोध ही पंचायत बनी थी। इस वर्ष भी पंचायत को निर्विरोध चुनने का फैसला हुआ।

    सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बस्तीराम, रि. लायक सिंह शास्त्री, रि. वेटरनेरी फार्मासिस्ट अतर सिंह, पूर्व प्रधान खतरीराम, पूर्व सैनिक रघुवीर सिंह व प्रताप सिंह ने काहन सिंह के नाम सर्वसम्मति बनाई।

    उपप्रधान भी सर्वसम्मति से चुना गया, लेकिन काहन सिंह का नाम मतदाता सूची से गायब मिला है। उनका कहना है कि उन्होंने 2010 में पंचायत में अपने मत का प्रयोग किया था। 2015 में उनकी पंचायत निर्विरोध चुनी गई। ऐसे में वोटर लिस्ट जांचने का मौका भी नहीं मिला।

    इस बार ज्यूरी ने प्रधान पद के लिए उनके नाम पर सर्वसम्मति बनाई है। उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। वह जिला निर्वाचन अधिकारी व संबंधित एसडीएम से मिल चुके हैं।

    प्रशासन के समक्ष ज्यूरी और उन्होंने पक्ष रखा है। उधर, ज्यूरी के सदस्य लायक सिंह ने बताया कि काहन सिंह के नाम पर प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति बनाई है।

    ज्यूरी का फैसला यही है कि निर्विरोध चुनकर आए प्रधान के खिलाफ कोई भी नामांकन नहीं करेगा। मतदाता सूची में नाम न होने पर प्रशासन से मिल चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द कोई समाधान निकलेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.