Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»देश»श्री सुनीत शर्मा ने रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार संभाला
    देश

    श्री सुनीत शर्मा ने रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार संभाला

    By Himachal VartaJanuary 1, 2021
    Facebook WhatsApp
    श्री सुनीत शर्मा ने रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) के नये अध्‍यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)।

    नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। श्री सुनीत शर्मा ने रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) के नये अध्‍यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तथा भारत सरकार के पदेन प्रमुख सचिव का पदभार संभाल लिया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री सुनीत शर्मा की रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष एवं सीईओ के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है। इससे पूर्व श्री सुनीत शर्मा पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में काम कर रहे थे।

    श्री सुनीत शर्मा ने वर्ष 1979 में एक स्‍पेशल क्‍लास अप्रेन्टिस के रूप में भारतीय रेलवे में नियुक्ति पाई थी। उस समय वे आईआईटी कानपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। श्री सुनीत शर्मा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्‍नातक हैं और उन्‍हें भारतीय रेलवे में विभिन्‍न पदों पर काम करने का 40 वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्‍त है। उन्‍होंने ऑपरेशनल वर्किंग, शेड डिपो और वर्कशॉप में स्टिन्‍ट भी किया है। वे मुंबई में परेल वर्कशॉप के मुख्‍य कार्यशाला प्रबंधक भी रहे, जहां उन्‍होंने पर्वतीय रेलवे के लिए नेरो गेज लोकोमोटिव्‍ज के निर्माण में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्‍होंने मुंबई के निकट विरासत माथेरान लाइन के लिए पुराने नेरो गेज भाप इंजन की बहाली भी की थी। वर्ष 2006 में मुंबई उपनगरीय रेल विस्‍फोटों के दौरान श्री शर्मा उस टीम का हिस्‍से थे, जिसने इन आतंकवादी हमलों के कुछ घंटों के दौरान ही उपनगरीय नेटवर्क को ठीक कर दिया था। मुंबई सीएसटी के एडीआरएम के रूप में उन्‍हें उपनगरीय नेटवर्क की सेवा बढ़ाने का श्रेय भी प्राप्‍त है, जिसे मुंबई की जीवन रेखा माना जाता है। 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान भी, वह उस टीम का हिस्सा थे जिसने मुंबई सीएसटी, मध्य रेलवे पर हुए हमलों के बाद सेवा सुचारू रूप से शुरू करने का प्रबंधन किया था। पुणे में डीआरएम के रूप में बुनियादी ढाँचे का विस्‍तार करने में उन्‍होंने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके कारण परिचालन क्षमता में बढ़ोतरी हुई थी। डीजल लोकोमोटिव वाराणसी में मुख्य यांत्रिक अभियंता के रूप में विद्युत लोकोमोटिव उत्‍पादन शुरू करने वाली टीम का उन्‍होंने नेतृत्‍व किया था। डीजल इंजनों को इलेक्ट्रिक इंजन में परिवर्तित करने का काम उन्‍हीं के नेतृत्‍व में हुआ था। यह कार्य दुनिया में कहीं भी पहली बार उनके नेतृत्‍व में ही रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया था।

    मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली के महाप्रबंधक रूप में उन्होंने एक वर्ष में बहुत अधिक आवश्यक आधुनिक यात्री डिब्बों का निर्माण दोगुना करने का कीर्तिमान स्थापित किया था।

    पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक रूप में उन्होंने माल गाड़ियों की गति रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाने की पहल शुरू की थी। उन्‍होंने नई लाइनों की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया, जिससे न केवल परिचालन दक्षता बढ़ी, बल्कि स्थानीय क्षेत्रों का विकास भी हुआ। उन्‍हें काम को आसान बनाने और प्रशासनिक सुधारों के लिए प्रणालीगत बदलाव लाने के लिए भी जाना जाता है।

    अपने करियर के दौरान उन्होंने अनेक पेशेवर पुरस्कार भी जीते हैं। महाप्रबंधक, (मॉडर्न कोच फैक्टरी रायबरेली) और मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) के रूप में काम करने के दौरान उन्‍होंने सर्वश्रेष्‍ठ उत्पादन इकाइयों के लिए पुरस्कार जीते हैं। सुनीत शर्मा ने जर्मनी और फ्रांस में व्‍यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है और उन्होंने अमेरिका में कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय के उन्नत नेतृत्व और प्रबंधन पाठ्यक्रमों में भी भाग लिया है। उन्होंने लोकोमोटिव के निर्माण के लिए एक सलाहकार के रूप में ईरान का भी दौरा किया है।

    श्री शर्मा एक उत्साही खिलाड़ी भी हैं। उन्‍होंने प्रतियोगिता स्‍तर पर बिलियर्ड्स और स्नूकर भी खेला है। वे एक जाने-माने गोल्फ, बैडमिंटन और स्क्वैश खिलाड़ी भी हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.