Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने आज चण्डीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर विभाग के पोषण कैलेंडर- 2021 का अनावरण किया
    हरियाणा

    हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने आज चण्डीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर विभाग के पोषण कैलेंडर- 2021 का अनावरण किया

    By Himachal VartaJanuary 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने आज चण्डीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर विभाग के पोषण कैलेंडर- 2021 का अनावरण किया।

    श्रीमती ढांडा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विभाग की ओर से चलाए जा रहे पोषण अभियान से संबंधित जानकारी पर आधारित एक टेबल कैलेंडर-2021 भी जारी किया। उन्होंने बताया कि यह टेबल कैलेंडर सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध रहेगा। इस पोषण कैलेंडर में बच्चों के उचित पोषण व आहार तथा स्वास्थ्य से संबंधित उचित जानकारी के साथ-साथ लड़कियों की स्कूली एवं उच्च शिक्षा को पूरा करवाने, किशोरियों को जागरूक करने, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की पूरी जांच, संतुलित आहार और उन्हें लगने वाले टीकों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

    उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, इस कैलेंडर में अनीमिया से संबंधित तथा बच्चों में अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी भी उपलब्ध है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में हर महीने ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस और समुदाय आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें बच्चों का वजन और लम्बाई मापी जाती है। इसलिए अपने बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र जरूर भेंजे।

    इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की महानिदेशक श्रीमती रेणु एस. फुलिया, संयुक्त निदेशक श्रीमती राज बाला कटारिया व पूनम रमण के अतिरिक्त विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.