Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 56 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी
    चण्डीगढ़

    हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 56 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी

    By Himachal VartaJanuary 3, 2021
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 56 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

    मौलिक शिक्षा विभाग और मिड डे मील की अतिरिक्त निदेशक तथा स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त सचिव व हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड की सचिव वंदना दिसोदिया को करनाल मंडल आयुक्त कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया है।

    मेडिकल कॉलेज, नल्हड, नूंह के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और नूंह के नगराधीश गजेंद्र सिंह को मेडिकल कॉलेज, नल्हड, नूंह का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और मेवात विकास एजेंसी का उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

    यमुनानगर के नगराधीश विनेश कुमार को शाहबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

    कुरुक्षेत्र के नगराधीश, कुरुक्षेत्र मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक तथा लाडवा के नगराधीश प्रीतपाल सिंह मोठसरा को कलायत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

    कैथल के नगराधीश सुरेश रवीश को भिवानी के एचएसवीपी का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

    फतेहाबाद के नगराधीश कपिल कुमार को लाडवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

    भिवानी के नगराधीश मनोज कुमार-2 को कैथल के एचएसवीपी का संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    करनाल के नगराधीश विजया मलिक को जगाधरी के एचएसवीपी का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

    महेंद्रगढ़ के नगराधीश लक्ष्मी नारायण को सिवानी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

    चरखी दादरी के नगराधीश सुरेश कुमार को रोहतक नगर निगम का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया है।

    रोहतक के नगराधीश सुरिन्द्र सिंह को रोहतक के पीजीआईएमएम का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

    सोनीपत के नगराधीश उदय सिंह को गोहाना की सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

    सिरसा के नगराधीश संदीप कुमार को सिरसा के एचएसवीपी का संपदा अधिकारी लगाया है।

    जींद के नगराधीश होशयार सिंह को जींद के एचएसवीपी का संपदा अधिकारी नियुक्त किया है।

    अंबाला के नगराधीश अशोक कुमार-2 को अंबाला के एचएसवीपी का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

    हरियाणा पर्यटन विकास निगम के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक सुशील कुमार-4 को मौलिक शिक्षा विभाग और मिड-डे मील का संयुक्त निदेशक तथा स्कूल शिक्षा विभाग का उप-सचिव व हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव लगाया गया है।

    गुरुग्राम के नगराधीश ब्रहम प्रकाश को तावडू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

    हिसार के नगराधीश राजेन्द्र कुमार को बरवाला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

    झज्जर के नगराधीश प्रवीन कुमार को जींद की सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

    रेवाड़ी के नगराधीश संजीव कुमार को खानपुर कलां मैडीकल कालेज का संयुक्त निदेशक, प्रशासन नियुक्त किया है।

    पलवल के नगराधीश दिनेश को बल्लभगढ नगर निगम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया हैं।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मोहित कुमार को फरीदाबाद का नगराधीश लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जितेन्द्र जोशी को सोनीपत का नगराधीश लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही अंकिता अधिकारी को पलवल का नगराधीश लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे दर्शन यादव को जींद का नगराधीश लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हरवीर सिंह को भिवानी का नगराधीश लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही ज्योति को रोहतक का नगराधीश लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे गौरव गुप्ता को सिरसा का नगराधीश लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अमित कुमार-2 को कैथल का नगराधीश लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सिद्धार्थ दहिया को गुरुग्राम का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जयप्रकाश को नूंह का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही आंचल भास्कर को अंबाला का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे शिवजीत भारती को झज्जर का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे रविंद्र मलिक को पानीपत का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे रोहित कुमार को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे पुलकित मल्होत्रा को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अमित मान को चरखी दादरी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभय सिंह जांगड़ा को करनाल का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही सिमरणजीत कौर को पंचकूला का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही अंकिता वर्मा को फतेहाबाद का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अमित को महेंद्रगढ़ का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही निशा को कुरुक्षेत्र का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे रमित यादव को वित्त विभाग का उप सचिव लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अमित कुमार-3 को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुभाष चंद्र-2 को सहकारिता विभाग का उप सचिव लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे परवेश कादियान को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का उप सचिव लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अजय सिंह को संयुक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे राजेश कुमार सोनी को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अमन कुमार को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे गौरव चौहान को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे नसीब कुमार को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही हरप्रीत कौर को यमुनानगर का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे दीपक कुमार को संयुक्त निदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे गुल्जार अहमद को उच्चतर शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विजय कुमार यादव को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), प्राथमिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग का उप सचिव लगाया गया है।

    नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे देवेंद्र शर्मा को उद्योग और वाणिज्य विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.