नाहन (हिमाचलवार्ता)। औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 1120 रुपए की नकदी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम खैरी के समीप गश्त पर थी।
इस दौरान पुलिस को सड़क किनारे कुछ लोगों की आवाजें सुनाई दी। जब पुलिस ने वहां जाकर देखा तो लोग दड़ा सट्टा लगा रहे थे। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को दड़े सट्टे की पर्चियां समेत गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि एसपी सिंह डॉ. केसी शर्मा ने की।