नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए कहा है कि पंचायती राज चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। क्योंकि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर देश व प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही है। जिसको देखकर प्रदेश की जनता भी पंचायती राज चुनाव में भाजपा का भरपूर सहयोग कर रही है। रावत ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है।
जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने बनाई थी। जिससे आज देश व प्रदेश के सभी गांव सड़क से जुड़ चुके हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। आज लोग अपनी नगदी फसलें कृषि उपज मंडी में उचित दाम पर बेच रहे हैं। जिससे उनकी आमदनी में भी काफी इजाफा हुआ है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है।
इस योजना का भी किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। इतना ही नहीं हर घर में नल में जल योजना भी भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच है। रावत ने बताया कि जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से जनता को हर प्रकार की सुख सुविधाएं मिल रही है। इसलिए देश व प्रदेश की जनता का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो चुका है। रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पास ना कोई नेता है और ना कोई नेतृत्व है। इसलिए आज कांग्रेस पार्टी हाशिए पर चली गई है। कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी डफली अपना राग अलाप रही है।