Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ स्थित बस अड्डे के सामने अवैध रूप से सवारियां भर रही दो प्राइवेट बसों को किया इम्पाउंड
    चण्डीगढ़

    हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ स्थित बस अड्डे के सामने अवैध रूप से सवारियां भर रही दो प्राइवेट बसों को किया इम्पाउंड

    By Himachal VartaJanuary 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ स्थित बस अड्डे के सामने अवैध रूप से सवारियां भर रही दो प्राइवेट बसों को इम्पाउंड करवाकर एक बार फिर यह संदेश देने का काम किया कि प्रदेश में इस तरह की गतिविधियां हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा रोडवेज को घाटे से उबारने के लिए हरसम्भव कदम उठा रही है।

    इससे पूर्व, नगर निगम, बिजली विभाग,पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बल्लभगढ़ में विकास कार्यों की रफ्तार में तेजी लाई जाए और जो ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें ब्लैक लिस्ट कर नए टेंडर छोड़े जाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत कार्यों में तेजी लाने के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की गई।

    श्री मूलचंद शर्मा ने निगम के अधिकारियों को शहर में बनाए जा रहे ऑडिटोरियम, लघु सचिवालय व रैन बसेरा के अलावा शहर में चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर-3 गुरुग्राम कैनाल से तिगांव रोड तक करीब दो करोड़ की लागत से डबल बनने वाली इस सडक़ से बल्लबगढ़ से सेक्टर-10, फरीदाबाद की तरफ जाने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इस रोड पर बिजली, वन विभाग व नगर निगम द्वारा  भी अपने-अपने कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।

    बैठक में नगर निगम, बिजली, वन विभाग और रोडवेज के महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.