Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हेल्पलाइन नम्बर 1091 पर प्राप्त 88,000 शिकायतों में से 2802 शिकायतों को जनवरी से नवम्बर, 2020 के बीच एफआईआर में बदला
    चण्डीगढ़

    हेल्पलाइन नम्बर 1091 पर प्राप्त 88,000 शिकायतों में से 2802 शिकायतों को जनवरी से नवम्बर, 2020 के बीच एफआईआर में बदला

    By Himachal VartaJanuary 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। महिलाओं में पूर्ण सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2020 में अपने महिला हेल्पलाइन नम्बर 1091 की कार्यप्रणाली में और सुधार किया। जहां महिला हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों को देखा और निपटान किया गया, वहीं हेल्पलाइन नम्बर 1091 पर प्राप्त 88,000 शिकायतों में से 2802 शिकायतों को जनवरी से नवम्बर, 2020 के बीच एफआईआर में बदला गया।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीएडब्ल्यू) श्रीमती कला रामचंद्रन ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि 1091 पर देश में कहीं से भी कॉल किया जा सकता है और ऐसी शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के लिए प्रत्येक जिले में विशेष रूप से महिला पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

    दुर्गा शक्ति ऐप, जो संकट में फंसी महिलाओं को पैनिक बटन प्रदान करने वाली सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन है, को भी इसी अवधि के दौरान हरियाणा में 51,000 से अधिक नए उपयोगकर्ता प्राप्त हुए हैं, जिससे इनकी कुल संख्या बढक़र 2.17 लाख से अधिक हो गई है। दुर्गा शक्ति ऐप गूगल और एप्पल प्ले स्टोर, दोनों पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर पुलिस ने 21 एफआईआर दर्ज की, 33 मामलों में निवारक कार्रवाई की और शेष 1100 से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्वक  निपटान किया है। यह भी देखा गया कि यहां तक कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों के उपयोगकर्ताओं ने भी किसी आपातकाल या संकट की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड किया है।

    इससे पूर्व, कई महिलाएं अपने खिलाफ अपराधों की रिपोर्ट करने में संकोच करती थीं। अब महिलाओं के खिलाफ अपराध की रिपोर्टिंग आसान होने से, पुलिस नई पहलों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा से सम्बन्धित परेशानियों को दूर कर रही है। पुलिस महिला सुरक्षा को बढ़ाने और उन्हें उनके अधिकारों और आवश्यकता होने पर पुलिस सहायता लेने के बारे में अधिक जागरूक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में दुर्गा शक्ति ऐप और अन्य महिला सुरक्षा उपायों को और बढ़ाया जाएगा।

    राज्य सरकार के निर्देशन और डीजीपी श्री मनोज यादव की कड़ी निगरानी में हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं रक्षा सुनिश्चित करने और इस दिशा में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    समन्वित और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप, हरियाणा पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इंवेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेंस (आईटीएसएसओ) रैंकिंग प्रणाली के तहत देश भर में 6वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा ‘सभी स्तरों पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक ऑनलाइन मॉड्यूल उपलब्ध करवाने वाले आईटीएसएसओ डैशबोर्ड पर हम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो राज्य पुलिस को दो महीने के भीतर बलात्कार के मामलों में जांच पूरी करने के लिए वास्तविक निगरानी और प्रबंधन करने की सुविधा देता है। वर्तमान में हरियाणा पुलिस 54.2 प्रतिशत की अनुपालन दर के साथ भारत में छठे स्थान पर है।’

    महिलाओं के खिलाफ अपराध को एक बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य भर में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए 33 महिला पुलिस स्टेशन संचालित हैं। हम इस प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक तथा महिलाओं के अनुकूल बनाने के लिए 200 पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.