नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर थाना यूको बैंक गाता मंडवाच के सहायक प्रबंधक मनीष सहगल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज यूको बैंक ने 78 वां स्थापना दिवस स्थान गाता धार में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर यूको बैंक मैनेजर रोशनलाल चौहान ने बैंक में आए हुए स्थानीय लोगों का स्वागत किया और स्वागत करने के उपरांत उन्होंने सभी लोगों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी और उसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में बैंक की गतिविधियों के बारे में भी प्रकाश डाला और स्थानीय लोगों को बैंक की योजनाएं भी सांझा की।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं और साथ में कृषि बीमा भी करवाएं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी सभी किसानों को उठाना चाहिए। बैंक मैनेजर रोशन लाल चौहान ने कहा है कि हमारा बैंक सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनमानस तक पहुंचा रहा है। हमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
इस मौके पर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम जिला सिरमौर प्रताप सिंह रावत स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान देवेंद्र सिंह ठाकुर, उपप्रधान गुमान सिंह शर्मा, मंडल सचिव भाजपा गुमान सिंह शर्मा, ग्राम केंद्र प्रभारी रोशन लाल शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य बलिराम शर्मा, कृपाराम शर्मा, नेत्र सिंह शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान गुलाब सिंह ठाकुर, रमेश कुमार शर्मा, सुखराम शर्मा, आत्माराम शर्मा, बाबूराम शर्मा, सीताराम शर्मा, भगत राम शर्मा आदि अधिक दर्जनों लोग इस मौके पर उपस्थित थे।