Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा पुलिस ने राज्य सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत वर्ष 2020 के दौरान नई अनुग्रह-अनुदान नीति के अन्तर्गत मृतक पुलिस कर्मियों के 45 आश्रितों को सरकारी नौकरियां दी
    चण्डीगढ़

    हरियाणा पुलिस ने राज्य सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत वर्ष 2020 के दौरान नई अनुग्रह-अनुदान नीति के अन्तर्गत मृतक पुलिस कर्मियों के 45 आश्रितों को सरकारी नौकरियां दी

    By Himachal VartaJanuary 7, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा पुलिस ने राज्य सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत वर्ष 2020 के दौरान नई अनुग्रह-अनुदान नीति के अन्तर्गत मृतक पुलिस कर्मियों के 45 आश्रितों को सरकारी नौकरियां दी हैं।

    पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर घोषणा की थी कि नई अनुग्रह-अनुदान नीति के तहत पात्र सभी 50 मृतक पुलिस कर्मियों के परिवारों के एक-एक सदस्य को राज्य सरकार की नई अनुग्रह-अनुदान नीति के तहत सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने कहा ‘हमने अपने बहादुर अधिकारियों और जवानों के 45 परिजनों को पहले ही नौकरियां दे दी हैं। इनमें से, 31 आश्रितों को कांस्टेबल, 12 को क्लर्क और दो को चतुर्थ श्रेणी में नियुक्त किया गया है। नई नीति के तहत शेष पात्र आश्रितों को कवर करने की प्रक्रिया जारी है।’

    यहां यह उल्लेखनीय होगा कि राज्य सरकार ने एक नई अनुग्रह-अनुदान नीति लागू की है, जिसके तहत 52 वर्ष की आयु से पूर्व मृत्यु को प्राप्त कर्मचारी के मामले में उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

    पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वर्ष 2020 के दौरान कोविड लॉकडाउन को लागू करना और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी।

    घातक वायरस के प्रसार को प्रतिबंधित करने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित करने के बाद से पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण से लॉकडाउन को ठीक से लागू करने के लिए कई कदम उठाए।

    उन्होंने कहा कि अब तक 2900 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2813 मामले ठीक हो चुके हैं। हालांकि, मोर्चे पर काम करने वाले हमारे 14 पुलिसकर्मी कोविड-19 के कारण मृत्यु को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक पुलिसकर्मियों के आश्रितों को 30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का एक प्रस्ताव पहले ही सरकार को भेजा जा चुका है।

    इसी बीच, वर्ष 2020 के दौरान जिला सोनीपत में असामाजिक तत्वों से लड़ते हुए दो पुलिस कर्मियों ने शहादत प्राप्त की।

    पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि सरकार से मिल रहे हर प्रकार के सहयोग से विभाग अपराध को नियंत्रित करने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी गतिविधियां चला रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.