नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ नगर पंचायत के चुनाव परिणाम आने शुरू हो चुके हैं जिसमें नगर पंचयात के वार्ड नम्बर 1 से कुंजना को 83 व सुनीता को 124 वोट पड़े है जिसमे सुनीता 124 वोट के साथ विजय हो गई है। साथ ही वार्ड नम्बर 2 से दया को 86 वोट व सुमन को 161 वोट पड़े है जिसमे सुमन ने 161 वोट के साथ जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर 3 से रब्बी को 120 वोट व हेमलता को 98 वोट पड़े है, जिसमें रब्बी ककड़ 120 वोट के साथ विजय हो गई है।
वार्ड नम्बर 4 से ज्योती को 106 तनु को 81 व माधवी को 64 वोट पड़े है जिसमे ज्योति साहनी ने जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर 5 से कपिल को 106 हब्बी को 75 व प्रदीप को 32 वोट पड़े जिसमें कपिल ने जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर 6 से अमित को 97 व रणजीत को 95 व सुरेंद्र को 76 जिसमे अमित 2 वोट से विजय हो गए है। वार्ड नम्बर 7 से दिनेश को 94 व दीपक को 57 व राकेश को 74 जिसमे दिनेश ने जीत हासिल की है।
राजगढ़ नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर विधायक रीना कश्यप प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता बधाई प्रेषित की है।. विनय गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और प्रदेश में जयराम सरकार के विकास को लोगों ने स्वीकार किया है और राजगढ़ में लोगों ने भाजपा को भारी मतों से समर्थन देते हुए जीत दिलाई है। उन्होंने राजगढ़ के तमाम मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए विजेता प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है। जिसमें सुनीता भाजपा से, सुमन कांग्रेस से, रूबी कक्कड़ भाजपा, ज्योति साहनी कांग्रेस, कपिल ठाकुर ,अमित कश्यप भाजपा, दिनेश ठाकुर भाजपा ने जीत हासिल की है।