Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»खेल»हरियाणा में आयोजित होने वाले खेलो इंण्डिया यूथ गेम्ज-2021 के दृष्टिगत केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दल ने खेल एवं युवा कार्यक्रम मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह तथा विभाग के प्रधान सचिव श्री योगेन्द्र चौधरी जी से मुलाकात की
    खेल

    हरियाणा में आयोजित होने वाले खेलो इंण्डिया यूथ गेम्ज-2021 के दृष्टिगत केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दल ने खेल एवं युवा कार्यक्रम मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह तथा विभाग के प्रधान सचिव श्री योगेन्द्र चौधरी जी से मुलाकात की

    By Himachal VartaJanuary 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़(हिमाचलवार्ता)।  हरियाणा में आयोजित होने वाले खेलो इंण्डिया यूथ गेम्ज-2021 के दृष्टिगत केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दल ने खेल एवं युवा कार्यक्रम मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह तथा विभाग के प्रधान सचिव श्री योगेन्द्र चौधरी जी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि खेलो इंण्डिया यूथ गेम्ज-2021 का आयोजन नवम्बर, 2021 में किए जाने पर विचार किया जा रहा है, जिसमें 05 स्वदेशी खेलों सहित कुल 25 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।

    इस मुलाकात के दौरान खेल राज्य मंत्री ने खेलों के उत्था्न के लिए उठाए जा रहे कदमों से टीम को अवगत करवाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा खेलो इंण्डिया यूथ गेम्ज-2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रबन्ध किए जाएंगें। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के अनुरोध पर लॉनबॉल के स्थान पर हैण्डबॉल को इन खेलों में सम्मिलित किया गया है। प्रतियोगिता स्थलों बारे अंतिम निर्णय संबंधित खेल के कम्पीटीशन मैनेजरों से सलाह उपरांत लिया जाएगा।

    केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों के दल ने राज्य के प्रस्तावित आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा के अधिकारियों ने दल के सदस्यों को करनाल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद मारकण्डा, अम्बाला, पंचकूला व चण्डीगढ़ के खेल मैदानों का दौरा करवाते हुए उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत करवाया। इस दल ने खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के महानिदेशक,  डा. एस.एस.फुलिया, हरियाणा व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई।

    केन्द्र सरकार के इस दल में श्री सत्यनारायण मीणा, वरिष्ठ निदेशक खेलो इंडिया, श्री राजिंदर सिंह, अध्यक्ष जी.टी.सी.सी (के.आई.वाई.जी.-2021), श्री शिवानंद मिश्रा, सहायक निदेशक (खेलो इंडिया), श्री प्रशांत सिंह, सहायक निदेशक (प्रतियोगिता और आयोजन), श्री पी.के. मट्टू, निदेशक प्रभारी, क्षेत्रीय केंद्र, भारतीय खेल प्राधिकरण, ज़ीरकपुर, श्री वरूण सचदेव, कनिष्ठ सलाहकार, श्री रोहन वस्सल, कनिष्ठ सलाहकार, श्री गोपाल कन्दपाल, यंग प्रोफेशनल, श्री भानूप्रताप सिंह राठौर, यंग प्रोफेशनल तथा कुमारी सकीना कमल, सलाहाकार (ई.एण्ड वाई.) शामिल रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.