Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और हिसार के बीच हवाई सेवा की शुरुआत की
    चण्डीगढ़

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और हिसार के बीच हवाई सेवा की शुरुआत की

    By Himachal VartaJanuary 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़(हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और हिसार के बीच हवाई सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस उड़ान के पहले यात्री को बोर्डिंग पास दिया एवं हवाई पट्टी पर जाकर जहाज के बारे में जानकारी ली। यह सेवा एयर टैक्सी एविएशन कम्पनी ने शुरू की है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हवाई सेवाओं की दिशा में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि आज मकर संक्रांति के शुभ दिन चंडीगढ़ से हिसार हवाई सेवा शुरु होने पर मैं सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूँ। एयर टैक्सी कम्पनी ने चार सीटर हवाई जहाज मंगाए हैं। इसमें एक समय में पायलट के अलावा तीन लोग यात्रा कर सकेंगे। इस हवाई जहाज से चंडीगढ़ से हिसार की दूरी 45 मिनट में तय की जा सकेगी। यह सेवा भारत सरकार की ‘उड़ान’ स्कीम के तहत शुरू हुई है। इस स्कीम की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की थी जिनका सपना है कि हवाई चप्पल वाला भी हवाई यात्रा करे। ‘उड़ान’ स्कीम के तहत शुरू हुई यह विमान सेवा प्रधानमंत्री के सपने को साकार करेगी।

    उन्होंने कहा कि कम्पनी ने हिसार से चंडीगढ़ तक के लिए 1755 रुपये का बहुत ही किफायती किराया तय किया है। इसकी बुकिंग http://flyairtaxi.in पर ऑनलाइन हो सकेगी। कम्पनी ने प्राइवेट बुकिंग की सुविधा भी रखी है जिसका किराया अलग होगा। हिसार से चंडीगढ़ के बीच हर रोज आवागमन की एक उड़ान निर्धारित समय पर होगी भले ही एक यात्री ने बुकिंग कराई हो।

    आज से चंडीगढ़-हिसार हवाई सेवा की शुरुआत करने के बाद कम्पनी 18 जनवरी, 2021 से हिसार से देहरादून और 23 जनवरी, 2021 को हिसार से धर्मशाला के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.