Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में सड़कों पर उतरे सैंकड़ों बेरोजगार युवा
    • कांग्रेस मंत्रियों के फंक्शन में स्कूली बच्चों की भीड़ इकट्ठी करने से जनता का मोह भंग : प्रताप सिंह रावत
    • कांग्रेस का झूठ और फरेब का पुलिंदा रोनहाट मंच ने खोल दिया : बलदेव तोमार
    • भाजपा ने डा. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में चलाया जनसंपर्क कार्यक्रम
    • आतंकवाद के खिलाफ नाहन में भाजपा का प्रदर्शन,उपायुक्त के जरिए राज्यपाल को भेजा मांग पत्र
    • सिरमौर में 203 नव नियुक्त वन मित्रों को किया जा रहा है प्रशिक्षित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, May 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»16 जनवरी को जिला के 180 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगेगा कोविड टिका
    सिरमौर

    16 जनवरी को जिला के 180 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगेगा कोविड टिका

    By Himachal VartaJanuary 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर को मिले कोविषील्ड के 3400 डोज
    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जिला सिरमौर में 16 जनवरी, 2021 को 180 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड टिका लगाया जाएगा जिसमें डा0 वाई.एस परमार राजकिय मेडिकल कॉलेज नाहन मे 100 स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 80 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का चयन किया गया है।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के0 परूथी की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में दी गई। बैठक में बताया गया कि केन्द्र सरकार से राज्य सरकार को मिली कोविशील्ड टिके की पहली खेप आज शाम को शिमला पहुंचेगी जिसमे से 3400 डोज सिरमौर को आबंटित हुए है। यह टिका 2 फरवरी तक जिला के लगभग 5645 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं जिनकी उर्म 50 वर्ष से कम और जो किसी गम्भीर बिमारी से ग्रसित नही है उन्हे लगाया जाएगा।
    बैठक में बताया गया कि टिका लगने वाले व्यक्तियों को उनके मोबाईल पर एसएमएस के माध्यम से समय, तिथि  तथा सत्र के बारे में सूचित किया जाएगा। टिका लगाऐ जाने वाले स्थान पर चयनित व्यक्ति को अपने साथ पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। प्रवेश द्वार पर पहले व्यक्ति की पहचान की जांच की जाएगी जिसके बाद आगे दूसरे व्यक्ति द्वारा चयनित व्यक्ति का सत्यापन किया जाएगा। टिका लगने के बाद व्यक्ति को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा।
    डा0 परूथी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड टिके की डोज की बर्बादी किसी भी हाल में न हो और यह सुनिश्चित करने के लिए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि टिका लगने वाले दिन चयनित व्यक्तियों में से कोई भी अनुपस्थित न हो।

    1. 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति, गर्भवती महिलाऐ, स्तनपान करवाने वाली महिलाओ को यह टिका नही लगाया जाएगा।
    2. सर्दी, जुकाम खांसी जैसे लक्षणों की स्थिति में यह टिका नही लगाया जाएगा।
    3. जो व्यक्ति पहले कोरोना पॉजिटिव हो चुके है उन्हे यह टिका लगाया जाएगा।
    4. टिका लगने के बाद दूसरी डोज 28 दिनों के बाद दी जाएगी।
    5. 42 दिनो के बाद व्यक्ति की रोग-प्रतिरोधक प्रणाली पूर्णतय सुदृढ होगी।
    6.  टिका लगने के बाद हल्का बुखार, दर्द, सूजन, टिका लगने वाली जगह का लाल होना आदि बदलाव 2 से 7 दिनों के भीतर आना स्वभाविक होगा जिससे घबराने की आवश्यकता नही है।
    7. टिका लगने के बाद भी व्यक्ति को कोरोना हो सकता है इसलिए मास्क पहनना, समाजिक दूरी का पालन करना और नियमित तौर पर हाथों को धोना या सैनिटाईज करना जरूरी होगा।
    8.  टिका लगने के बाद व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढेगी जो उसे कोरोना से होने वाले तेज बुखार, सांस लेने मे तकलीफ होना और मृत्यु जैसी सम्भावनाओ को कम कर देगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • नाहन में सड़कों पर उतरे सैंकड़ों बेरोजगार युवा
    • कांग्रेस मंत्रियों के फंक्शन में स्कूली बच्चों की भीड़ इकट्ठी करने से जनता का मोह भंग : प्रताप सिंह रावत
    • कांग्रेस का झूठ और फरेब का पुलिंदा रोनहाट मंच ने खोल दिया : बलदेव तोमार
    • भाजपा ने डा. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में चलाया जनसंपर्क कार्यक्रम
    • आतंकवाद के खिलाफ नाहन में भाजपा का प्रदर्शन,उपायुक्त के जरिए राज्यपाल को भेजा मांग पत्र
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.