Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रामपुर-भारापुर गांव वालों ने किया विधायक डॉ. राजीव बिंदल का घेराव
    सिरमौर

    रामपुर-भारापुर गांव वालों ने किया विधायक डॉ. राजीव बिंदल का घेराव

    By Himachal VartaJanuary 16, 2021
    Facebook WhatsApp

     15 जनवरी की शाम को थम गया था प्रचार 16 को पहुंचे गांव में

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। रामपुर भारापुर जिला परिषद वार्ड सदस्य के लिए प्रचार करने पहुंचे डॉ राजीव बिंदल का गांव के लोगों के द्वारा घेराव कर दिया गया है। नाहन कॉग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद ने बताया कि 15 जनवरी की शाम को चुनाव प्रचार थम गया था। बावजूद इसके 16 जनवरी को नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल रामपुर माजरी मे प्रचार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिली उसके बाद सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा होकर विधायक का घेराव कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 12:00 बजे तक डॉ. बिंदल के खिलाफ गांव में नारेबाजी हो रही थी। ज्ञान चंद ने बताया कि जब तक डॉक्टर बिंदल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज नहीं किया जाएगा तब तक उन्हें गांव से जाने नहीं दिया जाएगा। बता दें कि इस वार्ड की सीट पर भाजपा की ओर से मनीष चौहान प्रबल दावेदार हैं तो वहीं भाजपा से बागी हुए लाल सिंह भी मैदान में डटे हुए हैं।

    बताया जा रहा है कि लाल सिंह को एक दिक्कत भाजपा नेता का समर्थन भी मिला हुआ है। वही एंटी बिंदल लॉबी भी पूरी तरह से सक्रिय है। उधर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने इस प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पंचायती राज चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि विधायक के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

    उन्होंने कहा कि जब चुनाव प्रचार थम गया है तो यह सरेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। अजय सोलंकी ने कहा कि अगर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो इसके लिए वे कड़ा संघर्ष भी करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.