Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»देश»मोदी सरकार के अंतर्गत प्रधानमंत्री-आवास योजना से उत्‍तर प्रदेश के लोगों को लाभ मिला
    देश

    मोदी सरकार के अंतर्गत प्रधानमंत्री-आवास योजना से उत्‍तर प्रदेश के लोगों को लाभ मिला

    By Himachal VartaJanuary 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वर्तमान सरकार के अंतर्गत पीएम आवास योजना तेजी से आगे बढ़ी है और उत्तर प्रदेश में गरीबों की मदद की है। प्रधानमंत्री उत्‍तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत 6 लाख से अधिक लाभार्थियों को आजवित्तीय सहायता जारी करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

    प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आत्‍मनिर्भर भारत देश के नागरिकों के आत्म-विश्वास से सीधे जुड़ा हुआ है और अपना एक घर होना इस आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता है। अपने-स्वामित्व वाला घर जीवन में विश्‍वास पैदा करने और गरीबी से बाहर आने की आशा भी देता है।

    प्रधानमंत्री ने याद किया कि पिछली सरकारों के समय में, गरीबों को यह भरोसा नहीं था कि सरकार उनके घर का निर्माण करवाने में मदद कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले की योजना में बने मकान अच्‍छी हालत में नहीं थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों को गलत नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। इस दुर्दशा को ध्यान में रखते हुए, आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले हर गरीब परिवार को घर मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में हाल के वर्षों में 2 करोड़ आवास इकाइयों का निर्माण किया गया है, पीएम आवास योजना में 1.25 करोड़ इकाइयों का योगदान है, जिसमें केन्‍द्र सरकार का योगदान लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये है।

    प्रधानमंत्री ने राज्य में पिछली सरकारों की प्रतिक्रिया की कमी को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 22 लाख ग्रामीण आवास का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 21.5 लाख निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान सरकार के तहत 14.5 लाख परिवारों को अपना घर मिल चुका है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.