शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 26 जनवरी, 2021 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार, बिलासपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के स्थान पर अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी।
उन्होंने बताया कि हसंराज अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग के साथ चम्बा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।