नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत सैन की सेर में रात करीब 8:00 बजे के आसपास प्रधान और उपप्रधान का फैसला हो गया है। प्रधान पद पर रेखा देवी पत्नी सोमदत्त ने जीत हासिल की है। रेखा देवी को 399 वोट पड़े जबकि सुनीता देवी को 203, लीला देवी को 134 और दीपा देवी को 65 वोट पड़े हैं।
इसके अलावा बात अगर उपप्रधान की कि जाए तो इनमें सतेंद्र सिंह पुत्र विजयपाल विजय रहे हैं। सतेंद्र सिंह 280 वोटो से विजयी हुए है इन्हे कुल 488 वोट पड़े है। जबकि पूर्व में उपप्रधान रहे बाबूराम को 208 वोट और धनवीर सिंह को 110 वोट पड़े हैं। वहीँ, इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रधान रेखा देवी और उप प्रधान सतेंद्र सिंह को बधाई दी है।