नाहन (हिमाचलवार्ता)। यशवंतनगर के समीप पहाड़ी से पैर फिसलने पर एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला संज्ञावन में आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार पुत्र धर्म सिंह यशवंतनगर गिरिपुल निवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार संदीप यशवंतनगर में मीट की दुकान करता था। संदीप का शव बीते कल यशवंतनगर के समीप गिरि नदी के साथ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार संदीप कुमार का पैर ढांक से फिसल गया जिससे उसके सिर में गहरी चोट आने से मौत हुई है।
उधर, पुलिस प्रभारी अमर दत्त ने बताया कि संदीप कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेजा गया है, जहां पर पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के उपरांत इस हादसे की सही तस्वीर सामने आएगी। घटना की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने की है।