नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत भाणत में एक नेपाली मूल के युवक द्वारा फंदा लगाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक प्रकाश सैर मनौण में विजय कुमार के पास काम करता था। वह काफी दिनों से परेशान था। विजय कुमार ने बताया कि प्रकाश अपने कमरे में आराम करने गया था।
जब अगले दिन विजय प्रकाश के कमरे में गया तो उसने देखा कि प्रकाश घर के पीछे पेड़ पर लटका हुआ था। इसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। उधर डीएसपी भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।