Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा पुलिस ने कोहरे के दौरान कम विजिबिलिटी को देखते हुए सडक़ों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत राज्य भर में 589 स्थानों पर 34,400 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर/रिफ्लेक्टिव टेप लगाए
    चण्डीगढ़

    हरियाणा पुलिस ने कोहरे के दौरान कम विजिबिलिटी को देखते हुए सडक़ों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत राज्य भर में 589 स्थानों पर 34,400 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर/रिफ्लेक्टिव टेप लगाए

    By Himachal VartaJanuary 29, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा पुलिस ने कोहरे के दौरान कम विजिबिलिटी को देखते हुए सडक़ों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत राज्य भर में 589 स्थानों पर 34,400 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर/रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। साथ ही इसका महत्व भी वाहन चालकों को बताया गया।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कोहरे व धुंध में विजिबिलिटी कम होने से सडक़ दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। रिफ्लेक्टर टेप से धुंध तथा रात्रि के समय सडक़ पर खड़े व धीमी गति से चलने वाले वाहनों का पता चल जाता है। जिसके बाद दुर्घटना की संभावना से बचा जा सकता है।

    5 जनवरी, 2021 को संपन्न हुआ यह विशेष अभियान प्रदेश में बड़ी संख्या में वाहन चालकों के साथ जुडऩे में सफल रहा। आम तौर पर सडक़ पर चलने वाले हल्के वाहनों में विजिबिलिटी बढाने के लिए रिफ्लेक्टर और फॉग लाइटें पहले से ही लगी होती हैं। लेकिन भारी वाहनों और परिवहन के अन्य साधनों जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटर या बैलगाड़ी आदि में इन सुविधाओं की उपलब्धता का अभाव होता है। पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के बाद हमारी ट्रैफिक एवं फील्ड इकाइयों ने रोड एक्सिडेंटस में कमी लाने के लिए ऐसे सभी वाहनों सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों पर  रिफ्लेक्टर व रिफ्लेक्टिव टेप लगाए। साथ ही आम जनता को सडक़ सुरक्षा नियमों बारे जागरूक किया गया।

    उन्होंने कहा कि गन्ने का कटाई सीजन और चीनी मिलों में उनकी ढुलाई को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शुगर मिल प्रबंधन के साथ मिलकर भी कार्य किया ताकि अधिक से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को इस अभियान के तहत कवर किए जा सके। इसके अलावा, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित अन्य वाहन चालकों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

    श्री विर्क ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर /फ्लेक्टिव टेप अवश्य लगाएं ताकि रात्रि में विशेष रूप से घने कोहरे व धुंध के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.