Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की सभी गौशालाओं में सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा गौसेवा आयोग ने हरेड़ा से अनुबंध किया
    चण्डीगढ़

    हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की सभी गौशालाओं में सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा गौसेवा आयोग ने हरेड़ा से अनुबंध किया

    By Himachal VartaJanuary 29, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की सभी गौशालाओं में सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा गौसेवा आयोग ने हरेड़ा से अनुबंध कर लिया है। इसके अलावा, सभी गौशालाओं में गायों की संख्या के आधार पर गोबर गैस प्लांट भी लगाए जाएंगे।

    यह जानकारी हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्री श्रवण कुमार गर्ग ने आज फतेहाबाद में  एक पत्रकारवार्ता में दी। श्री गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश की कई गौशालाओं में गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन भी खरीदी है तथा गोबर से बनी लकडिय़ों से प्रदेश के कई इलाकों में अंतिम संस्कार भी किए जा रहे हैं। गाय के गोबर से बनी लकड़ी अंतिम संस्कार में सामान्य लकड़ी से 60 फीसदी तक कम लगती हैं।

    चेयरमैन ने कहा कि हरियाणा की गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अब तक 330 गौशालाओं में सोलर पॉवर प्लांट लगाए जा चुके हैं जिनमें बिजली का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन गौशालओं को पॉवर ग्रिड से जोड़ा गया है। यदि गौशाला में सोलर पॉवर प्लांट से बिजली उत्पादन वहां की आवश्यकता से अधिक होगा तो पॉवर ग्रिड में दे दी जाएगी और कमी होने पर पॉवर ग्रिड से गौशालाओं में बिजली ली जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद गायों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए हरियाणा गौ संवर्धन व संरक्षण कानून बनाया गया, जिससे गायों की तस्करी पर रोक लगी है। लेकिन फिर भी गायों की तस्करी न हो, इसके लिए जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में ‘काऊ टास्क फोर्स’ का गठन किया जाएगा, जिसके अध्यक्ष संबंधित जिला के उपायुक्त होंगे। इस टास्क फोर्स में गौभक्तों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.