नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में नाहन पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) के गठन के बाद भाजपा ने पच्छाद में भी अपना कब्जा कर लिया है। पच्छाद पंचायत समिति के सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू को बीडीसी अध्यक्ष तथा राकेश ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया।
बीडीसी अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में सुरेंद्र नेहरू को 11 मत पड़े, जबकि कांग्रेस समर्थित ममता देवी को चार ही मत पड़े। जबकि उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की तरफ से राकेश ठाकुर का नाम प्रस्तावित किया गया था। कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए कोई नाम नहीं दिया था। इसलिए सर्वसम्मति से राकेश ठाकुर को उपाध्यक्ष चुन लिया गया।