Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला परिषद की जंग पर करनेश जंग की साख दांव पर
    सिरमौर

    जिला परिषद की जंग पर करनेश जंग की साख दांव पर

    By Himachal VartaJanuary 31, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की जिला परिषद भाजपा और कांग्रेस के वर्चस्व की जंग का सवाल बन गया है। एक और जहां कांग्रेस अपने एक आजाद सहयोगी के साथ 8 की संख्या बनाकर बीते कल शपथ ग्रहण कर चुके हैं। तो वही कांग्रेस समर्थित भागानी वार्ड से जीत कर आई अंजना शर्मा शपथ समारोह से नदारद रही। यही नहीं बीते कल शनिवार को भाजपा भी अपने आठ साथियों सहित शपथ लेने नहीं पहुंचे। जिसके बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता व विधायक हर्षवर्धन चौहान ने दावा करते हुए कहा कि जिला परिषद पर उनका ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष काबिज होगा।

    अंजना शर्मा के उपस्थित ना होने पर उनकी बीमारी का हवाला कांग्रेस की ओर से दिया गया। जिसके बाद जिला में जिला परिषद को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया। जाहिर सी बात है ऐसी स्थिति में भाजपा की चुप्पी किसी विस्फोट की ओर इशारा कर रही है। हालांकि कांग्रेसी नीलम शर्मा सहित 8 की संख्या में अपने सदस्यों को मजबूत घेराबंदी में अज्ञात स्थान पर ले जा चुके हैं। तो वही इस इम्तिहान की घड़ी में करनेश जंग को पौंटा साहिब में अपने वजूद को भी बचाने का सवाल खड़ा हो गया।

    ऐसे में वह शपथ समारोह के बाद सीधे अंजना शर्मा के घर करीब शाम को 6:00 बजे के आसपास पहुंचे। उनका हालचाल पूछा और अपना बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही अंजना शर्मा स्वस्थ होंगी वे शपथ में शामिल होंगी और कांग्रेस में ही शामिल रहेंगी। वही अंजना शर्मा ने भी स्पष्ट कर दिया है कि उनकी आस्था कांग्रेस में है और वह कांग्रेस के साथ ही रहेंगी। उनका कहना है कि उनके समर्थकों ने उन्हें कांग्रेस का प्रत्याशी मानते हुए जीत दिलाई है ऐसे में उनकी भावनाओं से खेलना समाज में हमारे परिवार की शान व शाख पर सवाल खड़े करती है।

    अब यदि अंजना शर्मा की बात को मान लिया जाए तो यह तय है कि जिला परिषद पर कांग्रेस ही काबिज होगी। और अगर ऐसा नहीं होता है इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि पांवटा साहिब में वहां से विधायक रहे करनेश जंग का कद कितना है। बरहाल वेट एंड वॉच पर स्थिति अटकी हुई है। भाजपा खेमे की चुप्पी को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। और अब अगर जिला परिषद इन विषम परिस्थितियों में कॉन्ग्रेस बना पाने में कामयाब हो जाती है तो करनेश जंग का कद भी जिला की राजनीति में मजबूत माना जाएगा। यह तमाम जानकारी पांवटा साहिब के पूर्व विधायक करनेश जंग के द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि वह कल शनिवार की शाम को अंजना से मिले, उनका हालचाल पूछा और उन्होंने कांग्रेस में ही अपनी आस्था जताई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.